---Advertisement---

KTM New 390 Duke vs TVS Apache RTR310: किस लेटेस्ट बाइक में मिलता है धांसू इंजन, डीलर के पास जाने से पहले देखें अंतर

KTM New 390 Duke vs TVS Apache RTR310: केटीएम नई 390 ड्यूक और टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 बाइक में क्या अंतर है। इन दोनों बाइक्स में से किसे खरीदने पर हो सकता है फायदा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 12, 2023 3:20 अपराह्न

KTM New 390 Duke vs TVS Apache RTR310
Follow Us
---Advertisement---

KTM New 390 Duke vs TVS Apache RTR310: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में इन दिनों एक से बढ़कर एक धांसू बाइक दस्तक दे रही है। कई देसी और विदेशी कंपनियों ने अपनी धांसू बाइक को इंडियन मार्केट में उतारा है। ऐसे में अगर आप नई बाइक लेने की सोच रहे हैं तो इसमें हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम दो दमदार बाइक्स केटीएम नई 390 ड्यूक और टीवीएस अपाचे आरटीआर310 (KTM New 390 Duke vs TVS Apache RTR310) के बीच अंतर करेंगे। जानें इनमें क्या अंतर है।

KTM New 390 Duke की खासियत

केटीएम ने इस बाइक में ट्रेल फ्रेम दिया है। कंपनी ने इसका डिजाइन और इसके फीचर्स को अपडेट किया है। इसमें रेडियॉन हैडलाइट्स के साथ तीन राइडिंग मोड दिए हैं। इसमें रेन, स्ट्रीट और ट्रैक मोड्स शामिल हैं। साथ ही इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसके फ्रंट व्हील में प्री लोड एडजेस्टेबल सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें 399सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये 45bhp की ताकत और 39nm का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 310520 रुपये है।

TVS Apache RTR310 के फीचर्स

टीवीएस अपाचे आरटीआर310 बाइक में स्टील ट्रेल फ्रेम दिया गया है। इस बाइक को पिछले मॉडल से काफी बेहतर फीचर्स के साथ उतारा जाएगा। इस बाइक में यूएसडी फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा। बाइक में सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ डबल चैनल एबीएस दिया गया है। इसमें एलईडी लाइटिंग के साथ टीएफटी स्क्रीन दी गई है। बाइक में 312.2सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें 35bhp की ताकत और 28.7nm का टॉर्क दिया गया है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइकी की टॉप स्पीड 150km प्रति घंटा है। इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 242990 रुपये है।

फीचर्सKTM New 390 DukeTVS Apache RTR310
इंजन399cc312.2cc
ताकत45bhp35bhp
टॉर्क39nm28.7nm
गियरबॉक्स6 स्पीड6 स्पीड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026