---Advertisement---

कीमत में कम और इंजन में ताकतवर क्या Mahindra Thar मार पाएगी Tata Harrier से बाज़ी?

Mahindra Thar vs Tata Harrier: इन दोनों में से कोई भी गाड़ी खरीदने से पहले इनके अंतरों को जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 17, 2024 11:46 पूर्वाह्न

Mahindra Thar vs Tata Harrier
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar vs Tata Harrier: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार Tata और Mahindra की गाड़ियों का अलग ही जलवा है। लोग इन दोनों कंपनियों के द्वारा बनाई जाने वाले पेट्रोल-डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक हर तरह की कारों को खूब पसंद करते हैं। अगर आप भी किसी अच्छी गाड़ी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार देश की सबसे पसंदीदा Mahindra Thar और Tata Harrier के फीचर्स सहित इनके अंतरों को अच्छी तरह जान लें।

वैसे तो इन दोनों गाड़ियां के चाहने वाले अलग-अलग हैं। लेकिन फिर ये दोनों कारें एक- दूसरे को पूरी टक्कर देती हैं। आज हम आपको इन्ही के अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Mahindra Thar की कीमत और खासियत

Mahindra Thar की एक्स शोरुम कीमत 11.35 लाख से लेकर 17.60 लाख तक है। इस कार में 1497 cc से लेकर 2184 cc तक का इंजन मिलता है। ये Manual और Automatic दोनों ही वेरियंट में आती है। सेफ्टी की बात करें तो इस गाड़ी को सेफ्टी में 4 Star (Global NCAP) की रेटिंग मिली हुई है। महिन्द्रा की ये गाड़ी यूथ के द्वारा सबसे ज्यादा खरीदी जाती है।

Tata Harrier की कीमत और खूबी

Tata Harrier को 18.23 लाख से लेकर 30.79 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च किया गया है। ये 5 सीटर SUV 1956 cc के इंजन के साथ आती है। इसमें भी Manual & Automatic ट्रांसमिशन मिलते हैं। सेफ्टी में इस कार को 5 Star (Bharat NCAP) की रेटिंग मिली हुई है।

कम कीमत में कौन दे रहा अच्छा इंजन

इंजन और कीमत की बात करें तो Mahindra Thar इन दोनों में सस्ती और पावरफुल है। वहीं, Tata Harrier की कीमत भी ज्यादा है और इंजन भी कम है। इसलिए 4 सीटर Mahindra Thar टाटा की बेहतरीन गाड़ी से आगे निकल गई है। चलिए इनके अन्य फीचर्स के अंतरों को देखते हैं।

Mahindra Thar और Tata Harrier में अंतर

फीचर Mahindra Thar Tata Harrier
इंजन1497 cc से लेकर 2184 cc का इंजन मिलता है।1956 cc का इंजन मिलता है।
पावर116.93 – 150.19 bhp की पावर देती है।167.62bhp@3750rpm की पावर मिलती है।
टॉर्क300 Nm की टॉर्क मिलती है।350Nm@1750-2500rpm टॉर्क में आती है।
माइलेज15.2 kmpl का माइलेज देती है।14.6 से लेकर 16.8 kmpl का माइलेज देती है।
सीट4 सीटर कार है।5 सीटर कार है।
सेफ्टी रेटिंग4 Star (Global NCAP) की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।5 Star (Bharat NCAP) सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
ट्रांसमिशनManual & Automatic ट्रांसमिशन मिलते हैं।Manual & Automatic ट्रांसमिशन मिलते हैं।
फ्यूल वेरियंटPetrol or Diesel वेरियंट में आती है।Diesel फ्यूल वेरियंट में आती है।
बूट स्पेस600 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।425 से लेकर 445 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

Mahindra Thar और Tata Harrier दोनों ही काफी बेहतरीन गाड़ियां है। जिन्हें ग्राहको के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इन अंतरों को जानने के बाद आपका सारा कंफ्यूजन दूर हो गया होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026