Mahindra Scorpio N Facelift बेहद यूनिक खासियत के साथ हुई लॉन्च, फीचर देख खिल उठेगा चेहरा

Mahindra Scorpio N Facelift : महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स और खासियत दी गई है। कंपनी ने इस कार के जरिए सबसे बड़ी डिमांड को पूरा कर दिया है।

Mahindra Scorpio N Facelift

Picture Credit: Google

Mahindra Scorpio N Facelift:  महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। ये पहले के मुकाबले काफी बदल गई है। इसमें जबरदस्त टेक, कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं। कंपनी ने इसके लुक में भी कई बड़े बदलाव किए हैं।  इतना ही नहीं ग्राहकों की भारी डिमांड को देखते हुए पैनोरमिक सनरूफ  भी दे दिया गया है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इसके बड़े बदलावों और खास फीचर्स के बारे में जानें।

Mahindra Scorpio N Facelift  में क्या मिल रहा यूनिक?

महिन्द्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के सबसे यूनिक और अपडेट फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ के साथ लेवल 2 ADAS की सेफ्टी के साथ 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स शामिल हैं।  इसमें 12.29-इंच का बड़ा फ्लोटिंग एचडी टचस्क्रीन के साथ 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल रहा है। यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स मिल रही हैं। वहीं, फोन को चार्ज करने के लिए 65W का यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट और वायरलेस चार्जर मिल रहा है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट का इंजन, माइलेज और सेफ्टी फीचर्स

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट को सबसे अनोखा इसकी रफ-एंड-टफ ऑफ-रोडिंग क्षमता है। ऑफ रोडिंग का मजा लेने वाले लोगों के लिए इसमें ऑफ-रोड डेटा स्क्रीन का फीचर जोड़ा गया है। इससे लाइव ट्रैकिंग के साथ थार रॉक्स इंस्पायर्ड डुअल डिजिटल स्क्रीन मिल रही है। टूटे-फूटे रास्तों पर चलाने के लिए 4XPLOR (4WD) टेरेन मोड मिल रहा है।

Mahindra Scorpio N Facelift स्पेसिफिकेशन
इंजन 2.0L mStallion का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल रहा है। ये 203 PS की पावर और 370 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है।
2.2L mHawk का टर्बो डीजल इंजन मिल रहा है। ये 132 PS से लेकर 175 PS तक की पावर और 400 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है।
गियरबॉक्स 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं।
माइलेज 13 किमी प्रति लीटर से लेकर 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।
ब्रेक ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक मिल रहे है।
सेफ्टी रेटिंग ग्लोबल क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिल रही है। वहीं, लेवल 2 ADAS मिल रहा है। इसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं।
ऑफ रोडिंग फीचर्स इसमें ऑफ रोडिंग के लिए 4XPLOR इंटेलिजेंट टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम मिल रहा है।

 

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट की कीमत

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट को कंपनी ने बेहद प्रीमियम और हाईटेक फीचर्स के साथ 13.69 लाख से लेकर 25.49 लाख के आस-पास की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया है।

Exit mobile version