Mahindra Thar 3-Door Facelift : पहाड़ों से लेकर कीचड़ तक को चीरने वाली नई थार में मिलेंगे 5 सबसे युनिक फीचर्स, जानें फुल लीक डिटेल्स और कीमत

Mahindra Thar 3-Door Facelift: महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट को कंपनी कई कई प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। अगर आप ऑफ रोडिंग का शौक रखते हैं तो लॉन्च होने से पहले जानें, इसमें क्या नया मिल सकता है।

Mahindra Thar 3-Door Facelift

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Mahindra Thar 3-Door Facelift : महिन्द्रा थार एक बार फिर से नए अवतार में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। महिन्द्रा थार 3 डोर फेसलिफ्ट को भारत में 22 सितंबर 2026 को अनवील किया जाएगा। ये थार रॉक्स जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस हो सकती है। कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, ये पहाड़ों से लेकर कीचड़ तक को चीरते हुए आगे बढ़ेगी। ये पहले से ज्यादा ऑफ रोडिंग का मजा देगी। अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके 5 लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं।

1-Mahindra Thar 3-Door Facelift  के लुक में क्या होगा बड़ा बदलाव?

महिन्द्रा थार 3 डोर फेसलिफ्ट के यूनिक फीचर्स की बात करें तो, इसमें कंपनी बड़े बदलाव के साथ थार रॉक्स वाला नया फ्रंट लुक देने जा रही है। इसमें C-शेप LED DRLs के साथ नए ग्रिल मिल सकते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-BOLO HELLO CARS

जिसकी वजह से ये काफी प्रीमियम और हटकर दिखेगी। इसे अग्रेसिव बनाने के लिए फाइव-स्लैट ग्रिल कंपनी इसमें जोड़ेगी। नई थार में री-डिजाइन बंपर के साथ 5-स्पोक अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।

2-थार फेसलिफ्ट के इंटीरियर में मिलेगा क्या नया?

थार फेसलिफ्ट में कंपनी नया इंटीरियर और केबिन दे सकती है। खबरों की माने तो कंपनी इसमें 10.25-इंच का फुर्तीला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ सकती है। ऑफ रोडिंग के खराब रास्तों की क्रिस्टल क्लियर जानकारी देगी। जिससे हादसों को रोका जा सकेगा।

3-वेंटिलेटेड सीट देंगी गर्मी से राहत

कंपनी इसमें वेंटिलेटेड सीट दे सकती है। जिसके कारण खराब रास्तों में गर्मी के दौरान सफर आरामदायक हो जाएगा। कंपनी इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दे सकती है।

4-पहले से ज्यादा होगी सुरक्षित

महिन्द्रा थार 3 डोर फेसलिफ्ट में कंपनी ADAS लेवल की सुरक्षा दे सकती है। इसमें 540-डिग्री कैमरा सिस्टम मिल सकता है। ये पूरी गाड़ी को कवर करेगी।

5-इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिल सकता है

थार फेसलिफ्ट में सबसे बड़े बदलाव के रुप में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग को देखा जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो हाइड्रोलिक स्टीयरिंग के भारीपन से ड्राइवर को राहत मिल जाएगी। ये भारी ट्रैफिक और ऑफ रोडिंग में भी काम करेगी।

संभावित कीमत और इंजन

महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक डिटेल्स में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 12.55 लाख की एक्स शोरुम कीमत से लेकर 21.10 लाख की एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च कर सकती है। इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। ये पेट्रोल और डीजल फ्यूल वेरियंट में आ सकती है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिल सकता है।

 

Exit mobile version