---Advertisement---

Mahindra Thar Facelift: फिर से सड़कों पर तहलका मचाने के लिए तैयार थार SUV! धाकड़ अपग्रेड्स के साथ लोगों के दिलों पर करेगी राज

Mahindra Thar Facelift: भारतीय सड़कों पर एक बार फिर से थार का जलवा देखने को मिल सकता है। महिंद्रा थार फेसलिफ्ट एसयूवी में कई धाकड़ बदलाव होने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2026 5:04 अपराह्न

Mahindra Thar Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar Facelift: सड़कों की रानी यानी महिंद्रा थार अपनी दमदार ऑफ रोडिंग परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है। ऐसे में महिंद्रा थार फेसलिफ्ट की चर्चा तेज हो गई है। कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि देसी वाहन कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी का अपडेटिड वर्जन लाने की योजना बना रही है। इस आगामी गाड़ी की कई खास जानकारी लीक हुई है, जिससे थार के प्रेमियों में एक बार फिर से प्यार उमड़ आया है।

Mahindra Thar Facelift में कैसा होगा एक्सटीरियर और इंटीरियर

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा थार फेसलिफ्ट का डिजाइन काफी हद तक थार रॉक्स से मिलता-जुलता हो सकता है। इसके एक्सटीरियर में गोल एलईडी हेडलाइट, सी शेप डीआरएलएस, नया फ्रंट ग्रिल, नई फ्रंट बंपर, अपडेटेड एलईडी टेललाइट्स और 19 इंच अलॉय व्हील्स आने का अनुमान है। कुल मिलाकर नई थार एसयूवी का लुक ज्यादा अग्रेसिव और प्रीमियम हो सकता है।

वहीं, इसके इंटीरियर में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर आ सकता है। साथ ही आकर्षक अपहोल्स्ट्री, ड्यूल टोन डैशबोर्ड थीम, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक एयर प्यूरीफायर और एबियंट लाइटिंग और पहले से ज्यादा टेक-लोडेड और कम्फर्टेबल एक्सपीरियंस मिलने की संभावना है।

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट में धाकड़ होगी सेफ्टी और इंजन पावर

उधर, महिंद्रा थार फेसलिफ्ट एसयूवी में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा सकता है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस लेवल-2 पैक मिलने की उम्मीद है।कंपनी इसके पावरट्रेन को समान ही रख सकती है। ऐसे में इसमें 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन, 2.2 लीटर डीजल यूनिट और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प देखने को मिल सकता है। इसके सभी इंजन विकल्पों के साथ 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।कंपनी इसमें फोर व्हील ड्राइव के साथ कुछ चुनिंदा वेरिएंट में रियर व्हील ड्राइव का ऑप्शन जारी रख सकती है।

क्या है लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल?

वहीं, महिंद्रा थार फेसलिफ्ट का संभावित दाम 10 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की उम्मीद है। नई थार मई से अगस्त के बीच भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। मगर अभी तक कार निर्माता ने इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026