---Advertisement---

Maruti Ertiga 2025: रियर पार्किंग और एडवांस लॉकिंग सिस्टम के साथ धांसू सेफ्टी फीचर! शानदार खूबियों के साथ ग्राहकों को खूब भा रही ये 7-सीटर

Maruti Ertiga 2025 धांसू सेफ्टी फीचर के साथ ग्राहकों के दिल पर राज कर रही है। शादनदार इंटीरियर और दमदार इंजन क्षमता के साथ मारुति अर्टिगा एमपीवी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 7, 2025 3:40 अपराह्न

Maruti Ertiga 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Ertiga 2025: ऑटो मार्केट में अपनी खूबियों से सुर्खियों में छाई नई मारुति अर्टिगा ग्राहकों को खूब भा रही है। इस 7-सीटर एमपीवी को ग्राहक कई उद्देश्यों के लिए जमकर खरीद रहे हैं। इसकी कई प्रमुख वजह हैं। बात चाहें सेफ्टी फीचर की करें, या एडवांस लॉकिंग सिस्टम से लेकर रियर पार्किंग सेंसर तक की।

नई अर्टिगा 2025 अपनी खूबियों से ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही है। मारुति अर्टिगा 2025 के नए टेल लैंप, नए टेलगेट और क्वार्टर पैनल लाइटिंग सिस्टम को और धांसू बना रहे हैं। यही वजह है कि इन शानदार खूबियों ने नई अर्टिगा को ऑटो मार्केट का किंग बना दिया है। किया कैरेंस, टोयाटा रुमियन जैसे गाड़ियों को धाकड़ टक्कर देते हुए ये 7-सीटर एमपीवी ग्राहकों के दिल पर राज कर रही है।

न्यू Maruti Ertiga 2025 की एक्स-शोरूम कीमत

ऑटो मार्केट में अपने धाकड़ फीचर्स के बल पर छा चुकी नई अर्टिगा एमपीवी 880000 रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर ग्राहकों को मिल रही है। ZXi और ZXi+ के अलावा अन्य कुछ वैरिएंट में उपलब्ध मारुति अर्टिगा की कीमतें भी अलग-अलग हैं। ग्राहक अपनी सुविधा व सहूलियत के हिसाब से मॉडल का चयन कर नजदीती शोरूम पर पहुंचकर अर्टिगा की खरीदारी कर सकते हैं।

मारुति अर्टिगा के धाकड़ फीचर्स

दमदार एमपीवी मारुति अर्टिगा के धाकड़ फीचर्स उसे ऑटो मार्केट में धांसू वाहन बनाते हैं। प्रमुख रूप से सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई मारुति अर्टिगा 2025 में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इससे इतर नए एक्सटेंडेट रूफ माउंटेड रियर स्पॉइलर इस वाहन को और खास बनाते हैं। वहीं इंटीरियर की बात करें तो अर्टिगा में टॉयर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 3-प्वाइंट सीटबेल्ट और तगड़े एसी सेटअप दिए गए हैं।

7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम साउंड सिस्टम, टीएफटी इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, हिल होल्ड, एबीएस के साथ इबीडी ब्रेक सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा नई अर्टिगा 2025 को बेहद खास बनाते हैं। 1462 सीसी की क्षमता वाली इंजन के साथ लैस अर्टिगा 75.8 kW @6000 आरपीएम का मैक्स पावर जनरेट करती है। ये सारे ऐसे दमदार फीचर हैं जो नई 7-सीटर अर्टिगा को ऑटो जगत का राजा बनाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026