---Advertisement---

Maruti Ertiga 2025: मारुति की नई 7 सीटर कार को खरीदना क्यों है फायदे का सौदा? बुक करने से पहले जानें

Maruti Ertiga 2025: मारुति की ये 7 सीटर कार कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी मानी जाती है। अगर इस फेस्टिवल सीजन आप इसे खरदीने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इसकी खूबियों को जान लजिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 13, 2025 3:25 अपराह्न

Maruti Ertiga 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Ertiga 2025 : बड़े परिवारों के लिए 7 सीटर कार वैसे तो ऑटो मार्केट में बहुत सारी हैं। लेकिन ग्राहकों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद मारुति अर्टिगा को किया जाता है। हर महीने ये गाड़ी काफी अच्छी सेल करती है। यही वजह है कि, कपंनी ने इसमें कुछ नए अपडेट करके इसे पहले से भी बेहतर बना दिया है। इस फेस्टिवल सीजन अगर आप इस बजट फ्रेंडली कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी खूबियों को जान लीजिए।

Maruti Ertiga 2025 का माइलेज

मारुति अर्टिगा 2025 कार की एक्स शोरुम कीमत 8.80 लाख से लेकर 12.94 लाख रुपए रखी गई है। मारुति अर्टिगा एमपीवी की खासियत पर नजर डालें तो इसमें 550 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। ये पेट्रोल और सीएनजी दोनों फ्यूल वेरिंट में उपलब्ध है। इसके साथ ही इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। मारुति अर्टिगा का पेट्रोल वेरियंट 20.51kmpl से लेकर 20.3kmpl तक का माइलेज देता है। वहीं, इसका सीएनजी वेरियंट 22.41km/k से लेकर 26.11km/k तक का माइलेज दे सकता है।

मारुति की 7 सीटर कार में क्या हुआ बदलाव?

मारुति अर्टिगा 2025 में कुछ अपडेट किए गए हैं। इसमें 1.5 लीटर का K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिल रहा है। इसमें नए टेल लैंप के साथ टेलगेट को जोड़ा गया है। इस कार की लंबाई 4435mm के आस-पास है। इसको अट्रेक्टिव बनाने के लिए इसमें डायनामिक क्रोम विंग्ड ग्रिल के साथ डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

मारुति अर्टिगा के सेफ्टी फीचर्स

मारुति अर्टिगा 7 सीटर कार के सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें यात्री और चालक की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग मिलते हैं। एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। गाड़ी को सड़क पर हादसों से रोकने के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम के साथ हिल असिस्ट दिया गया है। वहीं, चोरों से बचाव के लिए इसमें अलग से इंजन इम्मोबिलाइज़र का फीचर जोड़ा गया है।

मारुति की 7 सीटर कार के अन्य फीचर्स

फीचर मारुति अर्टिगा 7 सीटर कार
इंजन1462 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है।
ट्रांसमिशनManual और Automatic ट्रांसमिशन के साथ आती है।
माइलेज20.3 से लेकर 20.51 kmpl तक का माइलेज दे सकती है।
पावर102 bhp की पावर जनरेट करती है।
टॉर्क136.8 Nm की टॉर्क जनरेट करती है।

मारुति अर्टिगा 7 सीटर कार अपनी इन्हीं खूबियों के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। ये बजट फ्रेंडली कार है। इसे बड़े परिवारों के लिए बेस्ट माना जाता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026