---Advertisement---

Maruti Suzuki की इस कार में मिलती है 24KMPL से ज्यादा की माइलेज, डिजिटल डिस्प्ले, 6 एयरबैग्स के साथ इंजन देता है पावरफुल परफॉर्मेंस!

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी की इस धाकड़ कार में 24KMPL से ज्यादा की माइलेज मिलती है। इसके साथ डिजिटल डिस्प्ले, 6 एयरबैग्स समेत कई सारे दमदार सेफ्टी फीचर्स आते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 14, 2025 7:09 अपराह्न

Maruti Suzuki
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki: इन दिनों भले ही SUV कारों की अच्छी-खासी मांग बनी हुई है। मगर भी हैचबैक और सेडान कारों का जलवा बरकरार है। ऐसे में अगर आप किसी धांसू कार को घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार मारुति सुजुकी की इस कार पर नजर डाल लीजिए। हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Alto K10 हैचबैक कार की। मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 कार को ड्राइव करना काफी आसान माना जाता है। कार में हनीकॉम्ब ग्रिल दी गई है। साथ ही 13 इंच के स्टील व्हील्स कवर्स के साथ आते हैं। एंट्री लेवल कार सेगमेंट में यह कार काफी स्टाइलिश एक्सटीरियर के साथ आती है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में मिलती है धांसू सेफ्टी खूबियां

एंट्री लेवल सेगमेंट में Maruti Suzuki की यह कार काफी दमदार खूबियों के साथ बाजार में आई थी। कार मेकर मारुति सुजुकी ने इसमें धीरे-धीरे कई सारे फीचर्स शामिल किए हैं। Maruti Suzuki Alto K10 कार में डिजिटल डिस्प्ले, स्टीयरिंग पर ऑडियो और वॉयस कंट्रोल वाला स्पीडोमीटर मिलता है। कार के इंटीरियर में हैडरुम और लेग स्पेस के लिए काफी बढ़िया डिजाइन दिया गया है। साथ ही चारों तरफ अच्छी विजिबिलिटी मिलती है।

गाड़ी में फ्रंट पावर विंडो के साथ ऑटो गियर शिफ्ट, 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो की सुविधा आती है। इसके साथ कई धाकड़ सेफ्टी खूबियां दी गई हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट, फ्रंट एंड रियर सीट बेल्ट अलर्ट और ऑटो डोर लॉक जैसी हाईटेक खूबियां दी गई हैं।

Photo Credit: Google, Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10 Mileage

कार मेकर मारुति सुजुकी ने मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 कार में 1 लीटर K-Series Dual Jet पेट्रोल इंजन दिया है। यह 66bhp की ताकत और 89nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स मिलता है। कार मेकर के मुताबिक, मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की माइलेज 24.90KMPL पेट्रोल AGS वेरिएंट में आती है। वहीं, मैन्युअल वेरिएंट 24.39KMPL की माइलेज मिलती है। ऐसे में यह कार धांसू परफॉर्मेंस दे सकती है।

स्पेक्समारुति सुजुकी ऑल्टो K10
इंजन1 लीटर
पावर66bhp
टॉर्क89nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैन्युअल-AMT
माइलेज24.90KMPL (पेट्रोल AGS)

Maruti Suzuki Alto K10 Price

दमदार फीचर्स से लैस इस कार का दाम एंट्री लेवल सेगमेंट में आती है। मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की कीमत 423000 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026