---Advertisement---

Maruti Suzuki की धाकड़ SUV पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, दमदार सेफ्टी खूबियों के साथ मिलती है लाजवाब माइलेज!

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी की तगड़ी एसयूवी पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस कार में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ कई दमदार सेफ्टी खूबियों को शामिल किया गया है। इसकी माइलेज भी बढ़िया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2025 4:11 अपराह्न

Maruti Suzuki
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी के लिए मई 2025 का महीना काफी मिला-जुला साबित हुआ है। इस दौरान मारुति सुजुकी की कई दमदार कारों ने ग्राहकों को जमकर लुभाया। वहीं, कई कारें लोगों का मन मोहने में सफल नहीं हो पाई। ऐसे में कार मेकर अपनी दमदार एसयूवी पर बढ़िया छूट ऑफर कर रही है। जी हां, अगर आप मारुति सुजुकी की नई कार घर लाने की सोच रहे हैं, तो इससे परफेक्ट टाइम नहीं हो सकता है। मारुति सुजुकी की धाकड़ एसयूवी को मई 2025 के दौरान काफी अच्छी सेल मिली है।

Maruti Suzuki Grand Vitara पर धाकड़ डिस्काउंट ऑफर

‘Hindustan’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय एसयूवी पर 1 लाख रुपये से अधिक का डिस्काउंट दे रही है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एसयूवी को खरीदने पर 1.30 लाख रुपये की बचत हो सकती है। कार मेकर इसके अलग-अलग वेरिएंट पर भिन्न-भिन्न छूट दे रही है। हालांकि, कार पर मिल रहे ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको अपने पास के मारुति सुजुकी कार डीलर से संपर्क करना होगा।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के दमदार फीचर्स

बता दें कि Maruti Suzuki Grand Vitara के फ्रंट में क्रोम ग्रिल दी गई है। साथ ही कंपनी का ‘लोगो’ देखने को मिलता है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। वहीं, कार मेकर ने इसमें ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वेंटिलिटेड फ्रंट सीट्स, एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट्स, कनेक्टिड कार तकनीक दी गई है। गाड़ी में सेफ्टी के लिए कई सुविधाएं शामिल की गई हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, टीपीएमएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक समेत कई खूबियां दी गई हैं।

Photo Credit: Google, Maruti Suzuki Grand Vitara
स्पेक्सMaruti Suzuki Grand Vitara
इंजन1.5 लीटर
पावर100bhp
टॉर्क135nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज27.97KMPL

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में मिलती है तगड़ी माइलेज

बता दें कि Maruti Suzuki Grand Vitara में हाइब्रिड इंजन दिया गया है। इसमें फ्यूल इंजन, जोकि पेट्रोल पावरट्रेन के साथ आता है। साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है। इस कार में जब फ्यूल से गाड़ी चलती है, तो एसयूवी की बैटरी खुद ही चार्ज हो जाती है। वहीं, अगर किसी स्थिति में फ्यूल खत्म हो जाए, तो वाहन चालक इलेक्ट्रिक कार की तरह इस एसयूवी को चला सकता है। ऐसे में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एसयूवी में इलेक्ट्रिक मोड भी मिलता है।

इसमें 1.5 लीटर का माइल्ड हाइब्रिड इंजन मिलता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है। ‘Hindustan’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाइब्रिड ऑटोमैटिक वेरिएंट 27.97KMPL की माइलेज दे सकता है। इस गाड़ी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.42 लाख रुपये दिल्ली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026