---Advertisement---

Maruti Suzuki Dzire को BNCAP से मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, इलेक्ट्रिक सनरुफ, क्रूज कंट्रोल से लैस कार देती है जानदार माइलेज!

Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी डिजायर अब और भी ज्यादा सुरक्षित कार हो गई है। इस कार को BNCAP की तरफ से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल गई है। इस कार में इलेक्ट्रिक सनरुफ, क्रूज कंट्रोल के साथ जानदार माइलेज मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2025 12:06 अपराह्न

Maruti Suzuki Dzire
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Dzire: एक टाइम होता था, जब सिर्फ माइलेज और काफी विकल्पों की वजह से मारुति सुजुकी की कारों को खरीदा जाता था। मगर अब कार निर्माता ने इस ट्रेंड को बदलने की कोशिश की है। मारुति सुजुकी ने अपनी कारों में कई हाईटेक फीचर्स को शामिल करना शुरू किया है। साथ ही कार की सेफ्टी पर भी ध्यान दिया है। मई 2025 में सबसे अधिक बिकने वाली कार मारुति सुजुकी डिजायर अब और भी सुरक्षित हो गई है। BNCAP यानी Bharat New Car Assessment Program में इस सेडान ने 5 स्टार सेफ्टी हासिल की है। वहीं, इससे पहले ग्लोबल NCAP कार क्रैश टेस्ट में भी कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

मारुति सुजुकी डिजायर के धाकड़ सेफ्टी फीचर्स

कार मेकर ने Maruti Suzuki Dzire में ED हैडलैंप, LED DRLs, LED टेललैंप, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट कैमरा, लैदरेट स्टीयरिंग व्हील के साथ काफी दमदार इंटीरियर मिलता है। इसके साथ ही गाड़ी में एक से बढ़कर एक सेफ्टी खूबियों को जोड़ा है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरुफ, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल और रियर आर्मरेस्ट की सुविधा मिलती है। इसके साथ 9 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम सफर को काफी खास बना सकता है। कार की सेफ्टी की बात करें, तो आपको काफी बढ़िया लग सकता है। इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट और टीपीएमएस जैसी हाईटेक सेफ्टी खूबियां मिलती हैं।

Maruti Suzuki Dzire Mileage

वहीं, अगर कार की पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर Z सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 80bhp की ताकत और 112Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स दिया गया है। कार मेकर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि मारुति सुजुकी डिजायर की माइलेज 25.71KMPL रह सकती है।

स्पेक्समारुति सुजुकी डिजायर
इंजन1.2 लीटर
पावर80bhp
टॉर्क112Nm
गियरबॉक्समैन्युअल और AMT
माइलेज25.71KMPL

Maruti Suzuki Dzire Price

कार मेकर के मुताबिक, मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत 683999 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026