---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx: 9 लाख से कम कीमत, स्टाइलिश डिज़ाइन और ज्यादा माइलेज, जानें इस कॉम्पैक्ट SUV को खरीदना क्यों है फायदे का सौदा?

Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स एक पावरफुल फीचर्स के साथ आने वाली 5 सीटर कार है। जिसके फीचर्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो माइलेज से लेकर सेफ्टी तक सबकुछ यहां जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 26, 2025 4:03 अपराह्न

Maruti Suzuki Fronx
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx: मारुति की सबसे सस्ती और किफायती गाड़ियों की जब भी बात होती है तो उसमें मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स का नाम जरुर आता है। इसकी वजह किफायती कीमत और पावरफुल फीचर्स हैं। फ्रॉन्क्स के बेस मॉडल की ऑन रोड कीमत साढे़ 8 लाख के आस-पास है, वहीं टॉप मॉडल 11 लाख तक में आता है। इसका स्टाइलिश डिज़ाइन और ज्यादा माइलेज अकसर लोगों को अकर्षित करता है। अगर साल 2026 में आप भी किसी अच्छी कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इससे अच्छा शायद ही कोई दूसरा विकल्प आपको मिलेगा। ये एक कॉम्पैक्ट SUV है।

Maruti Suzuki Fronx का इंजन और माइलेज

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही ईधन वेरियंट में उपलब्ध है। ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आने वाली ये 5 सीटर कार 20.01 किमी/लीटर से 28.51 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है। इस कार में 998 cc (टर्बो) और 1197 cc नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है। फ्रॉन्क्स के स्मार्ट फीचर्स में सबसे खास 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसका बड़ा केबिन और आरामदायक सीट लंबे सफर के लिए बेस्ट हैं। इसमें 308 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के सेफ्टी फीचर्स

फ्रॉन्क्स में मारुति ने कम बजट में अच्छे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट , ABS -EBD और ADAS के फीचर्स के साथ होल्ड असिस्ट दिया गया है। हालंकि सेफ्टी में इस कार को सिर्फ 1 स्टार की रेटिंग दी गई है। इस कार की स्पीड 180 किमी/घंटे तक की है। इस गाड़ी में डिस्क और ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें 195/60 R16 साइज के टायर दिए गए हैं। ये स्टील और अलॉय व्हील दोनों ही तरह के हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra Scorpio N Facelift

अगस्त 12, 2026

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026