---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx: धांसू माइलेज देने वाली SUV पर 93K रुपये की छूट, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी खूबियां; इंटीरियर में मिलता है प्रीमियम लुक

Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स SUV पर 93K रुपये की छूट मिल रही है। इस कार में 360 डिग्री कैमरा समेत कई दमदार सेफ्टी खूबियां देखने को मिलती हैं। गाड़ी का इंटीरियर और माइलेज काफी जबरदस्त है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 13, 2025 4:30 अपराह्न

Maruti Suzuki Fronx
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx: यह तो आप जानते ही होंगे कि देश में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री होती है। इसकी पीछे की वजह साफ है कि मारुति सुजुकी के पास एक बड़ा कार पोर्टफोलियो है। साथ ही कारों की माइलेज और अफोर्डेबलिटी भी बढ़िया होती है। मगर अब बीते कुछ महीनों में मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की सेफ्टी खूबियों को अपग्रेड किया है। ऐसे में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एक बढ़िया एसयूवी साबित हो सकती है। कार मेकर जुलाई 2025 के दौरान इस पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है।

Maruti Suzuki Fronx पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

‘Hindustan’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी पर 93000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स टर्बो वेरिएंट पर कैश, एक्सचेंज के साथ 43000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही है। ऐसे में इस कार पर अधिकतम छूट 93000 रुपये मिल सकती है। वहीं, फ्रोंक्स के NA यानी नैचुरल एस्पेरिटिड इंजन और AMT वेरिएंट पर 45000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा CNG वेरिएंट पर 15000 रुपये का फायदा उठा सकते हैं।

Photo Credit: Google

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में मिलती है दमदार माइलेज

रिपोर्ट के मुताबिक, Maruti Suzuki Fronx का माइलेज 22.89KMPL का हो सकता है। इसमें 1 लीटर का टर्बो बूस्टरजेट इंजन मिलता है। यह 99bhp की ताकत और 148nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, 1.2 लीटर का ‘K’ सीरीज इंजन मिलता है। यह 88bhp की ताकत और 113nm का टॉर्क पैदा करता है। दोनों में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प देखने को मिलता है।

स्पेक्समारुति सुजुकी फ्रोंक्स
इंजन1.2 लीटर
पावर88bhp
टॉर्क113nm
गियरबॉक्समैन्युअल -ऑटोमैटिक
माइलेज22.89KMPL

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स

कार मेकर ने Maruti Suzuki Fronx एसयूवी में प्लश ड्यूल टोन अपहोल्स्ट्री, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, मैटल एसेंट के साथ ड्यूल टोन डैशबोर्ड फिनिश, 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और कार का अंदरुनी लुक काफी प्रीमियम एहसास कराता है। कंपनी ने इसमें वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, रियर एसी वेंटस और कनेक्टिड कार फीचर्स दिए गए हैं। कार की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ईएसपी, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 7.54 लाख रुपये से लेकर 13.07 लाख रुपये है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026