---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx से मुकाबला कर पाएगी अपकमिंग Hyundai Bayon SUV? टर्बो इंजन देगा धांसू परफॉर्मेंस! जानें लीक कीमत और लॉन्च डिटेल

Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को टक्कर देने के लिए Hyundai Bayon SUV में कई दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें टर्बो इंजन धांसू परफॉर्मेंस दे सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 10, 2025 2:47 अपराह्न

Maruti Suzuki Fronx
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx: अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि मई 2025 के दौरान भी मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा कारों की सेल दर्ज की है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। मारुति सुजुकी के पास कारों का एक बड़ा पोर्टफोलियो होने के साथ ही कंपनी की कारें अपनी धांसू माइलेज के लिए काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में मारुति सुजुकी की फेमस कार मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल, हुंडई मोटर्स इंडिया अपनी धाकड़ क्रॉसओवर गाड़ी लाने की तैयारी कर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग गाड़ी का नाम हुंडई बेयोन रखा जा सकता है।

Maruti Suzuki Fronx से मुकाबला करेगी Hyundai Bayon SUV?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई की आगामी कार Hyundai Bayon SUV का मुकाबला सीधे तौर पर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के साथ हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, हुंडई अपनी इस एसयूवी को i20 के प्लेटफॉर्म पर तैयार कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई बेयोन एसयूवी में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। दोनों ही इंजन वेरिएंट 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स आने की संभावना है। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल वेरिंट में eCVT गियरबॉक्स शामिल किया जा सकता है।

स्पेक्समारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सहुंडई बेयोन एसयूवी की लीक खूबियां
इंजन1.2 लीटर पेट्रोल1.2 लीटर पेट्रोल
पावर89bhp120bhp
टॉर्क113nm172nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिकमैन्युअल-ऑटोमैटिक

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स से बेहतर मिलेगा हुंडई बेयोन एसयूवी का डिजाइन

आगामी हुंडई बेयोन एसयूवी का डिजाइन Maruti Suzuki Fronx को टक्कर दे सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hyundai Bayon SUV में एलईडी स्ट्रिप के साथ हैडलैंप सेटअप, ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, 17 इंच के डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स और रियर सेक्शन में एलईडी स्ट्रिप देखने को मिल सकती है। हुंडई बेयोन एसयूवी में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले आने की संभावना है। हुंडई की इस अपकमिंग एसयूवी में 400 लीटर से अधिक का बूट स्पेस और ADAS टेक के तौर पर सेफ्टी सुइट मिलने की उम्मीद है।

Hyundai Bayon Price in India

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई बेयोन की इंडिया में कीमत 10 से 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। ऐसे में हुंडई बेयोन क्रेटा एसयूवी से निचली कैटेगरी में रह सकती है। मगर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स से ऊपर की श्रेणी में होने की आशंका है।

Hyundai Bayon Launch Date in India

ताजा जानकारी के अनुसार, हुंडई बेयोन हुंडई की इंडिया में लॉन्च डेट साल 2026 के मिड में हो सकती है। फिलहाल हुंडई मोटर्स इंडिया ने इस पर कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स में मिलती हैं दमदार खूबियां

फेमस कार मेकर मारुति सुजुकी ने Maruti Suzuki Fronx कार को शार्प ऐरोडॉयनैमिक और बोल्ड लुक दिया है। कार में बोल्ड फ्रंट डिजाइन के साथ मस्कुलर शोल्डर्स दिए गए हैं। इस वजह से कार का ओवरऑल लुक काफी यूनिक नजर आता है। वहीं, इस कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, कूज कंट्रोल, डार्क इंटीरियर कलर थीम रखी गई है। इसके साथ ड्राइवर आर्मरेस्ट, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स मिलता है।

गाड़ी में सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, ईएसपी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, हिल होल्ड असिस्ट और ऑल सीट बेल्ट अलर्ट की सुविधा दी गई है। कार में 1 लीटर का टर्बो इंजन मिलता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प आता है। कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 754500 रुपये दिल्ली रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026