---Advertisement---

MG Astor 2024: 10 लाख से कम में धूम मचाने आई स्टाइलिश एंट्री लेवल SUV, खूबियां जानकर धड़कने लगेगा दिल!

MG Astor 2024: MG Motors ने अपनी नई SUV MG Astor 2024 को लॉन्च कर दिया है। देखिए क्या हैं MG Astor 2024 Variants और MG Astor 2024 Price

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 13, 2024 10:54 पूर्वाह्न

MG Astor 2024
Follow Us
---Advertisement---

MG Astor 2024: इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में एसयूवी की काफी अधिक मांग बढ़ रही है। भारतीय कार निर्माताओं के आंकड़ों के अनुसार, बीते साल 2023 में सेडान और हैचबैक कारों से ज्यादा एसयूवी की बिक्री हुई है। यही वजह है कि अधिकतर कार मेकर्स बड़ी गाड़ी पर फोकस कर रहे हैं।

इसी बीच एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी नई एंट्री लेवल एसयूवी MG Astor 2024 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि ये कार अपनी क्लास में सबसे अधिक एडवांस एसयूवी है। एमजी मोटर्स ने इस कार को 10 लाख रुपये से कम कीमत पर मार्केट में उतारा है। आइए जानते हैं क्या हैं इसके हाईटेक फीचर्स।

MG Astor 2024 Variants

MG Astor 2024 को 5 ट्रिम के साथ उतारा गया है, जिसमें Sprint (new), Shine, Select, Sharp Pro और Savvy Pro शामिल है। कार के फ्रंट में फुल एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललैंप, टरबाइन अलॉय व्हील्स और बोल्ड ग्रिल दी गई है। कार में ड्यूल टोन इंटीरियर थीम, फुल डिजिटल कलस्टर और 25.7cm की HD टचस्क्रीन दिया गया है।

MG Astor 2024 की खूबियां

कार में फ्रंट और रियर फॉग लैंप, पैनॉरमिक सनरुफ, वायरलैस चार्जर, वेंटीलेटेड सीट्स, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एडीएएस लेवल-2 और आईस्मार्ट 2.0 सिस्टम दिया गया है।

MG Astor 2024 Price

इसके अलावा MG Astor 2024 में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में 5 स्पीड मैनुअल, CVT और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन दिया गया है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 9.98 से 17.90 लाख रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026