---Advertisement---

Monsoon Car Driving Tips: बारिश में पहाड़ों पर कार चलाते हुए इन 6 बातों का रखें ध्यान, वरना जा सकती है जान

Monsoon Car Driving Tips बारिश के मौसम में अगर आप पहाड़ पर कार चलाते हैं तो सावधान रहें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 23, 2024 12:57 अपराह्न | Updated: जून 23, 2024 3:42 अपराह्न

Monsoon Car Driving Tips
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Car Driving Tips: मानसून ने देश के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गर्मी कम होते ही लोग छुट्टियां मनाने पहाड़ी इलाकों की तरफ निकल रहे हैं। अगर आप भी मानसून के मौसम में अपनी गाड़ी को पहाड़ों पर लेकर जा रहे हैं तो इन 6 खास बातों का जरुर रखें ध्यान वरना आपकी एक जरा सी लापरवाही ले सकती है जान। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका पता हर व्यक्ति को ड्राइव करते हुए होना चाहिए।

गाड़ी की सर्विस

पहाड़ों पर गाड़ी चलाने से पहले गाड़ी की सर्विस जरुर करा लें। अगर आप बिना जांचे अपनी गाड़ी लेकर पहाड़ों पर जाते हैं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। बारिश के दौरान पहाड़ों के रास्ते बहुत ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं।

स्पीड से बचें

मैदानी इलाकों से गए लोग पहाड़ों में जाकर अकसर गाड़ी की स्पीड बढ़ा लेते हैं जिसकी वजह से उनकी जान चली जाती है। बारिश या फिर किसी भी मौसम में अगर आप पहाड़ पर गाड़ी चला रहे हैं तो स्पीड से बचें।

रात में भूलकर भी ना करें ड्राइव

बारिश या फिर सामान्य दिनों में पहाड़ों में कार चलाते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि, आपकी यात्रा दिन में ही हो, रात में गाड़ी चलाते हुए आप यहां अपनी मौत को दावत दे सकते हैं।

ब्रेक और गियर पर ध्यान

पहाड़ों पर बारिश के मौसम में अगर आप कार चला रहे हैं तो ब्रेक और गियर का खास ध्यान रखें। इससे आप हादसों से बच सकते हैं। पहाड़ों से खड़े ढलान अकसर लोगों की जान ले लेते हैं। इसलिए बारिश में इसका खास ध्यान रखें।

खुले स्थान पर गाड़ी खड़ी करें

पहाड़ों में बारिश, बर्फ गिरना बेहद सामान्य सी बात है। ऐसे में अगर आप ड्राइव कर रहे हैं तो अपनी गाड़ी को रोक दें और किसी खुले हुए स्थान पर अपनी गाड़ी को लगा दें। इससे आप हादसों से बच सकते हैं।

ओवरलोड से बचें

बारिश के मौसम में पहाड़ के रास्ते बहुत ही ज्यादा खराब हो जाते हैं। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि, मानसून में गाड़ी चलाते हुए ज्यादा लोगों के कार में ना बैठाएं। इससे हादसे होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026