---Advertisement---

New Hyundai Venue: फेस्टिव सीजन में एंट्री ले सकती है धांसू SUV, वेंटिलेटेड सीट्स समेत धमाल मचाएंगे हाईफाई फीचर्स; सेफ्टी से नहीं होगा समझौता

New Hyundai Venue: अपकमिंग नई हुंडई वेन्यू एसयूवी फेस्टिव सीजन में ग्रैंड एंट्री मार सकती है। इस धांसू SUV में वेंटिलेटेड सीट्स समेत कई दमदार फीचर्स आ सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 1, 2025 8:49 अपराह्न

New Hyundai Venue
Follow Us
---Advertisement---

New Hyundai Venue: कार मार्केट में हुंडई वेन्यू ने काफी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। ऐसे में नई हुंडई वेन्यू एसयूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच ताजा लीक्स में दावा किया गया है कि नई हुंडई वेन्यू पहले से ज्यादा लुभावने डिजाइन और एडवांस खूबियों के साथ जोरदार एंट्री लेगी। इतना ही नहीं, आगामी नई हुंडई वेन्यू एसयूवी में सुरक्षा को लेकर भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार में सेफ्टी फीचर्स की मांग काफी बढ़ गई है।

New Hyundai Venue Launch Date

कई लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई हुंडई वेन्यू की लॉन्च डेट इस साल के फेस्टिव सीजन के आसपास रह सकती है। कई ताजा लीक्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि नई हुंडई वेन्यू को दिवाली 2025 पर लॉन्च किया जा सकता है।

New Hyundai Venue Price

वहीं, अपकमिंग नई हुंडई वेन्यू एसयूवी की कीमत को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। कई हालिया लीक्स की मानें, तो नई हुंडई वेन्यू का दाम 8 से 14 लाख रुपये एक्सशोरूम रह सकता है।

नई हुंडई वेन्यू में मिलेगा स्टाइलिश डिजाइन और हाईटेक फीचर्स

उधर, लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो आगामी New Hyundai Venue में नए डिजाइन की एलईडी लाइटिंग, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, एलईडी DRLs और 18 इंच के आकर्षक अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, आगामी एसयूवी के इंटीरियर में भी कई सारे बदलाव किए जा सकते हैं। केबिन में नए लेआउट के साथ डैशबोर्ड, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एबियंट लाइटिंग, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, फ्रंट एंड रियर वेंटिलेटेड सीट्स, रियर आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और ऑटोमैटिक एयर प्यूरीफायर की सुविधा मिल सकती है।

स्पेक्सनई हुंडई वेन्यू की लीक डिटेल्स
इंजन1.2 लीटर पेट्रोल
पावर130bhp
टॉर्क170Nm
गियरबॉक्समैन्युअल और ऑटोमैटिक

नई हुंडई वेन्यू में धूम मचाएंगी तगड़ी सेफ्टी खूबियां

वहीं, लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, New Hyundai Venue एसयूवी में सेफ्टी के साथ कोई समझौता नहीं होगा। एसयूवी में 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और ADAS पैक समेत कई अन्य सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। एसयूवी में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1 लीटर का टर्बो इंजन आने की संभावना है। इसके साथ ही 1.5 लीटर का डीजल इंजन भी मिल सकता है। सभी पावरट्रेन विकल्पों में मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कार मेकर हुंडई ने इस संबंध में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026