---Advertisement---

Nissan X-Trail Facelift: इन फीचर्स के साथ आ सकती है निसान की ये खूबसूरत SUV! इंजन भी हो सकता है दमदार

Nissan X-Trail Facelift: पहले से अमेरिकन बाजार में मौजूद इस गाड़ी के भारत में लाने को लेकर खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि Nissan X-Trail का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च किया जा सकता है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 18, 2023 12:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nissan X-Trail Facelift: रेनो और निसान की साझेदारी ने आगामी सालों में कई गाड़ियां लॉन्च करने की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत दोनों ही कंपनियों की कुछ गाड़ियों को बड़े बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। जबकि कुछ नई गाड़ियां भी इस दौरान पेश की जाएंगी। इन्हीं में से एक Nissan X-Trail का फेसलिफ्ट मॉडल भी हो सकता है। इसे हाल ही में कंपनी की तरफ से गूगल बिल्ट इन फीचर के साथ अमेरिका में पेश किया गया है। चलिए इस पूरी खबर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

क्या भारत में लॉन्च होगी X-Trail Facelift?

हाल ही में निसान की Ariya इलेक्ट्रिक एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान इंडिय में स्पॉट किया गया है तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस गाड़ी को भारतीय बाजार में पेश करने की योजना बना रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि इसके कुछ समय बाद ही अमेरिका में लॉन्च की Nissan X-Trail को भी लॉन्च किया जा सकता है। हम उम्मीद कर सकते हैं इन बिल्ट गूगल फीचर से लैस इस गाड़ी की लॉन्चिंग लिस्ट में इसके अलावा Juke और Qashqai भी शामिल हैं।

क्या मिल सकते हैं गाड़ी में फीचर?

चुकिं इस गाड़ी को फेसलिफ्ट मॉडल के तौर पर लाने की खबरें चल रही हैं। ऐसे में अमेरिका में लॉन्च हुई इस गाड़ी को भारत में कई सारे बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें इन-बिल्ट- गूगल सॉफ्टवेयर देखने को मिल सकता है। जो 5 साल के सब्सक्रिप्शन के साथ आएगा। इस सुविधा के तहत गूगल मैप, गूगल असिस्टेंट, गूगल प्ले सर्विस शामिल हैं। इसमें एंड्रॉइड ऑटो कनेक्शन और एप्पल कार प्ले ज्यों के त्यों ऑफर किया जा सकता है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर गाड़ी ADAS Suit, निसान कनेक्ट टेलेमेटिक्स सूइट के अलावा और भी कई चीजों से लैस हो सकती है।

पावरट्रेन और ट्रांसमिशन

यह गाड़ी अमेरिकन बाजार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मौजूद है। इसमें टर्बो (VC-Turbo) और X-Tonic CVT देखने को मिलता है। गाड़ी का इंजन 201 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने का सामर्थ्य रखता है। ऐसे में उम्मीद है कि X-Trail Facelift को भारत में इसी समान इंजन के साथ कंपनी उतार सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026

Leave a Comment