---Advertisement---

अब हर गली-मोहल्ले में बिकेगा Ola Electric Scooter! भाविश अग्रवाल ने किया बड़ा एलान

Ola Electric Scooter : कंपनी के प्रमुख भाविश अग्रवाल बहुत जल्द देश के विभिन्न हिस्सों में 4000 शोरुम खोलने जा रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 17, 2024 5:56 अपराह्न

Ola Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ola Electric Scooter: देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली ओलो कंपनी के प्रमुख भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने एक बड़ा एलान किया है। अब ओला के बिजली से चलने वाले स्कूटर (Ola Electric Scooter) देश के हर हिस्से में बिकते हुए मिलेंगे। दरअसल, कंपनी के प्रमुख ने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि, बहुत जल्द भारत में 4000 ओला के शोरुम खुलने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो, ओला कंपनी भारत में सबसे तेजी और इतनी मात्रा में शोरुम खोलने वाली कंपनी बन जाएगी।

ओला के प्रमुख भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने अपने एक्स हैडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि, “हम SavingsWalaScooter को हर शहर, कस्बे और तहसील तक ले जाने के लिए बेहद उत्साहित हैं! बहुत जल्द ही पूरे देश में चार हज़ार ओला स्टोर खुल रहे हैं।” इस पोस्ट के साथ भाविश के अलग-अलग वीडियो देखे जा सकते हैं, जिसमें वह बता रहे हैं कि, जो वादा किया था वो पूरा करने वाले हैं।

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) की तरफ से जैसे ही ये एलान किया गया एक्स पर ओला ट्रेंड करने लगा। भाविश के पोस्ट पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

जब Ola Electric Scooter की सर्विस से नाराज हुए ग्राहक

आपको बता दें, पिछले कुछ समय से ओला स्कूटर को इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के धड़िल्ले से वीडियो वायरल हो रहे हैं, इन वीडियो में कोई स्कूटर तोड़ रहा होता है तो कोई परेशान होकर गाना गा रहा है। शिकायत करने वाले ग्राहकों की शिकायत ओला की सर्विस से है। यही वजह है कि, पिछले कुछ समय से ओला और भाविश अग्रवाल काफी ट्रोल हो रहे हैं।

नवंबर के महीने में ओला की सेल में आयी गिरावट

लगातार ग्राहकों के द्वारा कंपनी की सर्विस की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। इस बीच नवंबर महीने में ओला की सेल में गिरावट दर्ज की गई। न्यूज 18 में छपी खबर के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक की सेल में 33 फीसदी की कमी आयी है। वहीं, खबर में ये भी बताया गया है कि, कंपनी का मार्केट शेयर 24% तक पहुंच गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026