---Advertisement---

Oben Rorr Evo Electric Bike: मार्केट में आयी AI से काम करने वाली मोटरसाइकिल , लंबी रेंज ही नहीं SmartIQ मोड भी है बेहद स्पेशल

Oben Rorr Evo Electric Bike: ओबेन रॉर इवो इलेक्ट्रिक बाइक में SmartIQ सिस्टम मिल रहा है। ये एआई राइडर की आदत को पहचानता है और उसी के हिसाब से रेंज बढ़ाता है। इसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 1, 2026 4:28 अपराह्न

Oben Rorr Evo Electric Bike
Follow Us
---Advertisement---

Oben Rorr Evo Electric Bike:  अगर आप किसी इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो ओबेन रॉर इवो एक अच्छा विकल्प हो सकती है। ये इलेक्ट्रिक बाइक भारत में 30 अप्रैल 2026 को लॉन्च हुई है। इसमें पावरफुल बैटरी और रेंज के साथ AI पर काम करने वाला SmartIQ मोड दिया गया है। ये राइडर के बिहेवियर का विशलेषण करती है और बैटरी की खपत कम करके रेंज को बढ़ाती है। ओबेन रॉर इवो इलेक्ट्रिक बाइक एक बेहद स्मार्ट मोटरसाइकिल बताई जा रही है। ओबेन रॉर एक भारतीय कंपनी है। इसने 1 लाख से कम की कीमत पर ईवी को लॉन्च करके लोगों का ध्यान खींचा है। ये एक स्ट्रीटफाइटर डिजाइन वाली मोटसाइकिल है।

Oben Rorr Evo Electric Bike में  AI SmartIQ सिस्टम कैसे काम करता है ?

ओबेन रॉर इवो इलेक्ट्रिक बाइक में SmartIQ सिस्टम दिया गया है। ये राइडर के राइडिंग पैटर्न के हिसाब से काम करता है। AI मोड मोटर की पावर डिलीवरी को खुद एडजस्ट करता है ताकि बैटरी की खपत कम हो। कंपनी का दावा है कि इससे बिना किसी मैन्युअल बदलाव के रेंज में 15% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर बाइक में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो इसका अलर्ट भी राइडर को देता है।

ओबेन रॉर इवो इलेक्ट्रिक बाइक  की ऑन रोड कीमत

Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक की ऑन रोड कीमत 1.15 लाख से लेकर 1.38 लाख के आस-पास है। इसका मुकाबला मार्केट में Revolt RV400, Ola Roadster X और Matter Aera ईवी से है।

Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी, रेंज,  सेफ्टी और अन्य स्पेसिफिकेशन

Oben Rorr Evo Electric Bikeस्पेसिफिकेशन
ट्रैकिंगऐप से रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग और रिमोट डायग्नोस्टिक्स किया जा सकता है।
TFT डिस्प्ले5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले से ब्लूटूथ कनेक्ट किया जा सकता है। इससे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल और टेक्स्ट अलर्ट की जानकारी स्क्रीन पर ले सकते हैं।
इमरजेंसी अलर्टहादसे से बचाने के लिए फॉल अलर्ट , इमरजेंसी असिस्ट और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम मिल रहा है।
बैटरी3.4 kWh की एडवांस LFP की बैटरी मिल रही है।
बैटरी वैरंटी8 साल या 80,000 km की वारंटी मिल रही है।
रेंजसिंगल चार्ज पर 180 km की रेज दे सकती है।
मोटर9 kW की मोटर लगी हुई है।
स्पीड110 kmph की स्पीड से दौड़ सकती है।
चार्ज90 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
ब्रेकिंग सिस्टमUnified-Brake Assist ब्रेकिंग सिस्टम मिल रहा है। ये डबल डिस्क ब्रेक के साथ आती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026