---Advertisement---

Hero Vida VX2 Electric Scooter के आगे OLA भी लगेगा फेल, 60 हजार से कम में देता है लंबी रेंज

Hero Vida VX2 Electric Scooter बजट कीमत में शानदार फीचर्स और रेंज ऑफर करता है। अगर आप फील्ड में काम करते हैं तो ये स्कूटर आपके काफी सारे पैसों को बचा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 15, 2025 6:38 अपराह्न

Hero Vida VX2 Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Hero Vida VX2 Electric Scooter: देश में पिछले कुछ दिनों से Electric Scooter का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। OLA और Ather जैसी इलेक्ट्रिक कंपनियों ने मार्केट में दबदबा बनाया हुआ है। लेकिन इस बीच देश की जानी-मानी कंपनी हीरो ने हालहि में Hero Vida VX2 Electric Scooter पेश किया है। ये बजट की कीमत में लंबी रेंज देता है। अगर आप भी पेट्रोल के बढ़े हुए दामों से परेशान हो चुके हैं तो हीरो विडा VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 59,490 रुपये के आस-पास है। ये सिंगल चार्ज में 92 किलो मीटर की रेंज देता है।

Hero Vida VX2 Electric Scooter की खासियत

Hero Vida VX2 एक Affordable Electric Scooter है। इसमें 2.2 Kwh
की बैटरी दी गई है। वीडा स्कूटर 92 km की लंबी रेंज देता है। इसके साथ ही 70 km/Hr की टॉप स्पीड देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की वारंटी 5 साल या फिर 50,000 Km तक हैं। इसमें PMSM की मोटर जोड़ी गई है। हीरो के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज होने में 2 से 3 घंटे लगते हैं। Vida VX2 की बैटरी को रिमूवेबल है। इसे निकालकर घर में ही चार्ज किया जा सकता है। विडा VX2 के लुक की बात करें तो ये काफी सिंपल और अट्रेक्टिव है। इसमें हेडलैंप और टेललैंप में एलईडी डिटेलिंग जैसे आधुनिक डिज़ाइन एलिमेंट्स जोड़े गए हैं।इसमें 12 इंच के Alloy wheels मिलते हैं। विडा VX2 में आगे की तरफ डिस्क ब्रेक है । इसमें ABS नहीं है, लेकिन फिर भी इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम है जो आगे के ब्रेक को पीछे के ब्रेक के साथ मिलकर लगाता है। इसमें मौजूद मोबाइल एप्लिकेशन जियो-फेंसिंग और रिमोट इमोबिलाइज़ेशन इसे और भी ज्यादा स्मार्ट बनाता है। इसमें 4.3 इंच की TFT Display मिलती है। इसमें स्कूटर और आपके फोन से जुड़े जरुरी अलर्ट दिखाई देते हैं। 27.2 लीटर की स्टोरेज सामान रखने में मदद करती है।

हीरो विडा VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

फीचर हीरो विडा VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर
रेंज92 km की लंबी रेंज दे सकता है।
टॉप स्पीड70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देता है।
ब्रेकडिस्क ब्रेक मिलते हैं।
स्टोरेज27.2 लीटर की स्टोरेज सामान रखने के लिए मिलती है।
बैटरी2.2 Kwh की बैटरी मिलती है।

Hero Vida VX2 Electric Scooter अपनी इन्हीं खूबियों से Ola जैसी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी को सीधी टक्कर देता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Duster 7-Seater

जून 29, 2026

Tata Sierra EV

जून 29, 2026

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026