---Advertisement---

PUC Certificate ऑनलाइन लेने के लिए इन सिंपल स्टेप्स को करें फॉलो, जेब पर नहीं पड़ेगा एक्सट्रा बोझ

PUC Certificate: अगर आपके पास पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं है तो आपका जुर्माना हो सकता है। ऐसे में इस खबर में जानें आप कैसे ऑनलाइन तरीके से आसानी से पीयूसी मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 28, 2023 1:49 अपराह्न

PUC Certificate
Follow Us
---Advertisement---

PUC Certificate: देश में यातायात नियमों को लगातार मजबूत करने का काम किया जाता है। सड़क पर सभी वाहन चालकों को अपनी सुरक्षा के साथ ही सड़क पर पैदल चल रहे लोगों की जान की भी रक्षा करनी होती है। अगर आप भी रोड पर कार चलाते हैं तो आपको भी सभी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इसमें से एक है पीयूसी के साथ गाड़ी चलाना। अगर आपके पास वैध प्रदूषण अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट यानी पीयूसी नहीं है तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। कई जगहों के कानून के मुताबिक, ये सर्टिफिकेट न होने पर जेल की सजा तक हो सकती है।

PUC Certificate कैसे मिलेगा

आपको बता दें कि पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप आसानी से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही मोड में इसे बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको इस खबर को पूरा पढ़ना होगा।

ऑनलाइन मोड में पीयूसी सर्टिफिकेट लेने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले परिवहन वेबसाइट के वाहन पोर्टल पर जाएं
  • पीयूसी सर्टिफिकेट पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको वाहन पंजीकरण संख्या, चेसिस नंबर (लास्ट के पांच नंबर) और वेरिफाइंग कोड दर्ज करना होगा।
  • पीयूसी डिटेल्स पर क्लिक करें
  • इसके बाद प्रदूषण प्रमाण पत्र को प्रिंट या डाउनलोड करें।

इस बात का रखें ध्यान

यहां पर आपको बता दें कि पहली बार जारी किया गया नया पीयूसी एक साल के लिए वैध रहता है। इसके बाद हर 6 महीने में उसे रिन्यू करवाना होता है। पीयूसी रिन्यू नहीं करवाने पर 1000 रुपये का जुर्माना देना होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026