---Advertisement---

Ranveer Singh Car Collection: Toyota Fortuner Legender बढाएगी एक्टर की शान, खूबियां जानकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें!

Ranveer Singh Car Collection: फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से सबको अपना फैन बनाने वाले रणवीर सिंह ने एक शानदार लग्जरी कार टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर खरीदी है। इस कार में धांसू फीचर्स के साथ धमाकेदार इंजन दिया गया है। जानें क्या है इसकी खूबियां।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 27, 2023 11:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh Car Collection: बॉलिवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अदाकारी के लिए काफी फेमस हैं। रणवीर सिंह की कई फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की है। आज उनके करोड़ों चाहने वाले हैं, उनके पास अच्छी-खासी संपत्ति है। मगर क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह ने हाल ही में एक लग्जरी कार खऱीदी है, इस कार में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। इस तरह से रणवीर सिंह के कार कलेक्शन (Ranveer Singh Car Collection) में एक और नई कार टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर (Toyota Fortuner Legender) जुड़ गई है। जानें क्या है इसकी खूबियां।

Toyota Fortuner Legender की खासियत

फेमस अभिनेता रणवीर सिंह ने मशहूर लग्जरी कार टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर को खरीदा है। इस गाड़ी में काफी जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। इस कार को पूरी तरह से ब्लैक कलर में तैयार किया गया है। इस पर उनके सिग्नेचर वाली ‘6969’ रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगी है। टोयोटा ने इस कार को खास बनाने के लिए बाहरी और अंदरुनी तौर पर काफी बदलाव किए हैं। इसमें एलईडी हैडलैंप, 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, नई ग्रिल, लेदर सीट्स, ड्यूल टोन इंटीरियर और रियर सीट्स पर डबल चार्जिंग पाइंट मिलते हैं। इसके अलावा इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Toyota Fortuner Legender का इंजन और कीमत

इस लग्जरी कार में धांसू इंजन दिया गया है। टोयोटा की ये कार 2.8 लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन के साथ आती है। ये इंजन 201bhp की ताकत और 500nm का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार की शुरुआती कीमत 43.22 लाख और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 46.94 लाख रुपये है।

इसके अलावा अभिनेता के पास कई लग्जरी कारे हैं। इसमें Range Rover Vogue, Lamborghini Urus Pear Capsule edition, Mercedes-Maybach GLS 600 4Matic और Jaguar XJ L शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026

Leave a Comment