---Advertisement---

Renault Cardian SUV में मिलेगा हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, यूनिक डिजाइन और दमदार खूबियों के साथ इस दिन होगी पेश

Renault Cardian SUV: मशहूर कार कंपनी रेनॉ ने अपनी अपकमिंग एसयूवी नई कार्डियन की कुछ खास जानकारी साझा की है। इस गाड़ी में एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलेंगे। जानें क्या है इसकी पूरी डिटेल।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 14, 2023 6:31 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Renault Cardian SUV: फ्रांस की फेमस कार कंपनी रेनॉ जल्द ही एक धांसू कार को मार्केट में लाने वाला है। ऑटोमोबाइल बाजार में इस कार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। रेनॉ कंपनी अपनी दमदार खबरों के लिए मशहूर है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि वह नई कार्डियन एसयूवी (Renault Cardian SUV) को इसी महीने लाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी अपकमिंग गाड़ी की कुछ ऑफिशियल तस्वीरों को भी जारी किया है। ऐसे में कार की कुछ खास जानकारी सामने आई है। जानें क्या है इसकी ताजा डिटेल।

Renault Cardian SUV का एक्सटीरियर डिजाइन

रेनॉ ने बताया है कि नई कार्डियन कार में हाई ग्राउंड क्लियरेंस दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इस कार का डिजाइन बिल्कुल अलग होगा। कार में एक डबल लेयर ग्रिल, नए बंपर डिजाइन के साथ स्किडप्लेट्स मिलेगी। कार के फ्रंट में सेपरेटेड हैडलैंप, व्हील आर्च, चंकी क्लेडिंग लाइन्स, सी शेप में टेललैंप दिया जा सकता है। इसके साथ अलॉय व्हील्स, रुफ रेल्स, शार्क फिन एंटीना और क्रोम बिट्स दिए जाएंगे।

Renault Cardian SUV की अनुमानित खूबियां

खबरों में बताया जा रहा है कि इसमें 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ड्राइव मोड सेलेक्टर, फोर स्पोक स्टीयरिंग व्हील और शानदार इंटीरियर डिजाइन दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये कार 1 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ आएगी। कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि की है कि इसे 25 अक्टूबर को ग्लोबल लेवल पर पेश किया जाएगा। हालांकि, इसकी भारत में आने की संभावना कम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026

Leave a Comment