---Advertisement---

Renault Kwid Facelift: लुक ही नहीं फीचर्स में भी होगी हाईटेक! लॉन्च से पहले जानें सभी लीक फीचर्स

Renault Kwid Facelift: रेनोल्ट क्विड फेसलिफ्ट अब पहले से कहीं ज्यादा हाईटेक फीचर्स के साथ आ रही है। भारतीय बाजार में 3 जुलाई 2026 को लॉन्च होने वाली इस कार में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ये एक बजट फ्रेंडली कार है। लॉन्च से पहले जानें लीक फीचर्स।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 27, 2026 5:00 अपराह्न

Renault Kwid Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Renault Kwid Facelift:  रेनोल्ट क्विड एक बजट फ्रेंडली हैचबैक कार है। इसका लुक माइक्रो एसयूवी की तरह है। इसका 184mm का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस ऑफरोडिग में भी खूब काम आता है। इस छोटी मगर मजबूत कार की एक्स शोरुम कीमत 4.30 लाख से शुरु होती है। जिन लोगो का बजट 5 लाख के आस-पास है। उनके लिए ये एक अच्छा विकल्प है।  गाड़ी को भारत में काफी खरीदा जाता है। लेकिन अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन आ रहा है। खबरों की मानें तो रेनोल्ट क्विड फेसलिफ्ट को कंपनी भारत में 2 या फिर 3 जुलाई  2026 को लॉन्च कर सकती है। इसे कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है।

Renault Kwid Facelift में क्या मिल सकता है नया?

नई रेनॉल्ट क्विड फेसलिफ्ट में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती हैं। इसके फ्रंट को पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाया जा रहा है। इसमें Y-शेप्ड LED DRLs लाइट्स को जोड़ा जा सकता है। बोनट पर 2D फ्लैट लोगो मिल सकता है। पीछे की तरफ एलईडी टेल लैंप्स और री-प्रोफाइल बम्पर मिल सकता है। नया और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट के साथ मिल सकता है। नया डिजिटल क्लस्टर के साथ नया डैशबोर्ड लेआउट मिल सकता है। वहीं, नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील और नए एसी वेंट्स मिल सकते हैं। इस क्यूट हैचबैक को पहले से सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी इसमें 6 एयरबैग जोड़ सकती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम के नए फीचर्स दे सकती है।खबरों की मानें तो रेनो की इस नई कार में किसी भी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा।

रेनॉल्ट क्विड फेसलिफ्ट का इंजन , माइलेज और अन्य फीचर्स

Renault Kwid Faceliftस्पेसिफिकेशन
इंजन1.0-लीटर, 3-सिलेंडर SCe पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
पावर/टॉर्क67 bhp @ 5500 rpm की पावर और 91 Nm @ 4250 rpm की टॉर्क को जनरेट करेगा।
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकते हैं।
ब्रेकABS के साथ डिस्क और ड्रम ब्रेक मिल सकते हैं।
बूट स्पेस279 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है।
फ्यूल टैंक28 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है।
स्पीड और माइलेज100 kmph की हाई स्पीड मिल सकती है और 22.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।

 

क्विड रेनोल्ट फेसलिफ्ट की कीमत

अभी तक क्विड रेनोल्ट फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं ई सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इस हैचबैक कार को 6 लाख के आस-पास की संभावित कीमत मे ंपेश कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026