---Advertisement---

Royal Enfield Classic 350 New GST Rate: धांसू बाइक पर अब मिडिल क्लास को होगी हजारों रुपये की बचत, लुभावने लुक के साथ मिलता है बढ़िया राइडिंग कंफर्ट

Royal Enfield Classic 350 New GST Rate: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक को नई जीएसटी लगने के बाद अब सस्ते दाम पर खरीदा सकता है। ग्राहकों को इसका फायदा 22 सितंबर 2025 से मिलना शुरू होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 11, 2025 2:28 अपराह्न

Royal Enfield Classic 350 New GST Rate
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Classic 350 New GST Rate: आने वाले दिनों में नवरात्र शुरू हो जाएंगे। ऐसे में काफी लोग नया वाहन खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी किसी नई और पावरफुल मोटरसाइकिल को घर लाने का विचार कर रहे हैं, तो बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने भी अपनी तगड़ी मोटरसाइकिल का दाम घटा दिया है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की नई जीएसटी दर से मिडिल क्लास को काफी लाभ हो सकता है। दमदार बाइक खरीदने वालों को हजारों रुपये की सीधी बचत हो सकती है।

Royal Enfield Classic 350 New GST Rate के बाद क्या होगी बाइक की कीमत?

‘ABP’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की नई जीएसटी दर से बाइक का दाम 16 से 17 हजार रुपये तक घट सकता है। वर्तमान में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल का प्राइस लगभग 1.97 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। मगर नई जीएसटी के तहत इस बाइक की कीमत लगभग 1.81 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की संभावना है।

मालूम हो कि फिलहाल इस बाइक पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है। मगर नई जीएसटी के तहत 350cc तक की बाइक पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। ऐसे में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का दाम हजारों रुपये कम हो सकता है। बता दें कि यह नई कीमत 22 सितंबर 2025 से लागू होगी।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की नई जीएसटी दर: स्टाइलिश लुक बना सकता है दीवाना

मशहूर बाइक मेकर की Royal Enfield Classic 350 मोटरसाइकिल में काफी धाकड़ डिजाइन देखने को मिलता है। बाइक में आकर्षक लुक, एलईडी हेडलाइट और पोजिशन लाइट्स के साथ एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर का एक सेट भी जोड़ा गया है। बाइक में एक शानदार गियर पोजिशन इंडिकेटर भी देखने को मिलता है। कुल मिलाकर बाइक को दूर से ही देखने पर काफी बढ़िया लगता है। कंपनी ने बाइक में 18 इंच के वायर स्पोक व्हील शामिल किए हैं।

स्पेक्सरॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
इंजन349cc
पावर20.2bhp
टॉर्क27Nm
गियरबॉक्स5 स्पीड
माइलेज40KMPL

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की नई जीएसटी दर: धांसू इंजन देता है दमदार माइलेज

उधर, Royal Enfield Classic 350 बाइक के इंजन की बात करें, तो इसमें 349cc का सिंगल सिलेंडर इंजन आता है। यह 20.2bhp की ताकत और 27Nm का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। फ्रंट व्हील पर टेलीस्कोपिक और रियर व्हील पर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है। कंपनी ने बाइक के दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा जोड़ी है। मोटरसाइकिल में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक 40KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026