Royal Enfield Himalayan 440: बाइक मेकर रॉयल एनफील्ड नहीं चाहती कि उनकी मोटरसाइकिलों का खुमार लोगों के सिर से उतरे। यही वजह है कि दो पहिया निर्माता कंपनी एक के बाद एक अपनी धाकड़ बाइक पेश करने की तैयारी कर रही है। सूची में अगला नंबर हिमालयन फैमिली का हैं, जी हां, इंटरनेट पर ऐसी चर्चा है कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 मोटरसाइकिल स्टाइलिश अंदाज और अपडेटिड फीचर्स के साथ दस्तक दे सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह बाइक युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की जा सकती है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 का डिजाइन और फीचर्स यूथ को करेंगे आकर्षित
कई ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 बाइक में पुरानी हिमालयन जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है। साथ ही मिनिमल बॉडीवर्क, राउंड एलईडी हेडलैंप, रियल एडवेंचर स्टाइल बाइक लोअर सीट के साथ ऑफरोडिंग क्षमताएं देखने को मिल सकती हैं। टू व्हीलर कंपनी इसमें सीधी बैठने वाली पोजीशन, लंबी दूरी के आराम पर ध्यान, टूरिंग राइडर्स के लिए परफेक्ट विकल्प साबित हो सकती है।
बाइक का फ्रंट व्हील 21 इंच और बैक व्हील 17 इंच का हो सकता है। कंपनी इसमें लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन के साथ अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस भी दे सकती है। हिमालयन बाइक की बड़ी फैन-फॉलोइंग है, ऐसे में राइडर्स को इसका बेसब्री से इंतजार है। वहीं, इसमें कई धाकड़ खूबियां देखने को मिल सकती हैं। इसमें राइड-बाय-वायर के साथ राइडिंग मोड्स, 4 इंच टीएफटी डिस्प्ले, गूगल मैप्स नेविगेशन और यूएसबी चार्जिंग, स्विच करने योग्य एबीएस, ट्रिपर नेविगेशन, बेसिक ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी सुविधाएं आने का अनुमान है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 में मिलेगा धाकड़ इंजन
कंपनी रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 बाइक को पावर देने के लिए इसमें 443cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दे सकती है, जो लगभग 25.4hp और 34Nm की पावर देता है। यह 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है। यह बाइक परफॉर्मेंस मॉन्स्टर नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल, रगेड और सस्ती एडवेंचर बाइक बनने पर ज्यादा फोकस कर सकती है।
लॉन्च और कीमत पर क्या है अपडेट?
कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 का प्राइस 2.8 लाख रुपये से लेकर 3.50 लाख रुपये तक एक्सशोरूम रखा जा सकता है। बाइक निर्माता इसे मई में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर इस बाबत कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ।
