Royal Enfield Scram 450: राइडर्स को लुभाने के लिए ऑफरोड बाइक में मिलेंगे कई मॉडर्न फीचर्स, सेफ्टी और परफॉर्मंस में साबित होगी गेम चेंजर

Royal Enfield Scram 450: ऑफरोडिंग सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 बाइक जल्द ही तहलका मचा सकती है। इस मोटरसाइकिल में धाकड़ इंजन पावर देखने को मिल सकती है।

Royal Enfield Scram 450

Photo Credit: Google

Royal Enfield Scram 450: बस नाम ही काफी है, जी हां, हम बात कर रहे हैं रॉयल एनफील्ड बाइक निर्माता की। आज भी लोगों के जेहन में रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों को लेकर एक अलग ही लेवल का खुमार है। यही वजह है कि जब भी दो पहिया मेकर की अपकमिंग बाइक की कोई भी अपडेट सामने आती है, तो रॉयल एनफील्ड के फैन्स का चेहरा खिल उठता है। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आगामी रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 बाइक को ऑफरोडिंग कैटेगरी में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसकी जोरो-शोरों से तैयारी कर रही है।

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 में कैसा होगा डिजाइन और खूबियां?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो अपकमिंग रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 मोटरसाइकिल को खासतौर पर ऑफरोडिंग राइडर्स के लिए तैयार किया जा सकता है। ऐसे में कंपनी इस बाइक को 450सीसी प्लेटफॉर्म पर विकसित कर सकती है। इसके एक्सटीरियर में कई सारे धाकड़ अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें स्क्रैम्बलर स्टाइलिंग के तहत ऊंचा हैंडलबार, वाइवरेंट ग्राफिक्स और सीधा पॉश्चर दे सकती है। इससे राइडर लंबी दूरी के सफर को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस बाइक को सिटी राइड के साथ लाइटवेट ऑफरोडिंग मोबिलिटी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

टू व्हीलर निर्माता इस बाइक में एक सर्कुलर टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन पेयरिंग और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ कई अन्य हाईटेक खूबियां मिलने की उम्मीद है। इसमें सेफ्टी के लिए ड्यूल चैनल एबीएस और स्लिप एंड असिस्ट क्लच समेत कई अन्य सुविधाएं देखने को मिल सकती है।

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 में मिलेगा धाकड़ इंजन

उधर, रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 मोटरसाइकिल के इंजन की बात करें, तो इसमें 452cc का लिक्विट कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन आने का अनुमान है। इसका इंजन 40bhp की ताकत और 30Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी साथ में 6 स्पीड गियरबॉक्स जोड़ सकती है। इसमें 120KMPH की अधिकतम गति देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर इसका इंजन काफी शक्तिशाली परफॉर्मेंस प्रदान करने की क्षमता के साथ आ सकता है।

जानिए क्या है लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल?

कुछ अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 का दाम 2.50 लाख रुपये से 2.80 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जा सकता है। बाइक कंपनी इस मोटरसाइकिल को 2027 की शुरुआत में भारतीय मार्केट में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस बाइक के संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Exit mobile version