---Advertisement---

तो क्या बजट फ्रेंडली होगा Simple Dot One Electric Scooter? 151KM की रेंज के साथ मिल सकते हैं कई हाईफाई फीचर्स

Simple Dot One Electric Scooter: अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेनी की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। सिंपल एनर्जी कंपनी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आने वाली है। देखें डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 27, 2023 4:28 अपराह्न

Simple Dot One Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Simple Dot One Electric Scooter: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की अच्छी-खासी मांग बनी हुई है। यही वजह है कि कई कंपनियां अपने दमदार मॉडलों को बाजार में लाने की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी ने अपने नए अपकमिंग स्कूटर की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। सिंपल डॉट वन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Simple Dot One Electric Scooter) काफी किफाएती दाम में आ सकता है। ये स्कूटर 15 दिसंबर 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत की जानकारी अगले महीने तक सामने आ सकती है।

Simple Dot One Electric Scooter की संभावित खूबियां

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंपल डॉट वन इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। इसमें 3.7kwh की बैटरी दी जा सकती है। कंपनी दावा कर रही है कि ये 151KM की सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम होगा। इसके साथ ही 30 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज मिलेगी। स्कूटर में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट कलस्टर दिया जाएगा, जोकि एप कनेक्टिविटी के साथ कई फीचर्स से लैस होगा। वहीं, जनवरी 2024 से इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।

कंपनी के सीईओ ने दी जानकारी

वहीं, सिंपल एनर्जी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा, “आज सिंपल एनर्जी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण चैप्टर है, क्योंकि हम गर्व से सिंपल डॉट वन पेश कर रहे हैं, जो हमारी सिंपल वन सीरीज का नया किफायती पोडक्ट है। सुलभ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रदान करने का हमारा दृष्टिकोण सिंपल डॉट वन में परिवर्तित होता है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ आकर्षक डिजाइन का मिश्रण है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026