---Advertisement---

Skoda Kushaq Monte Carlo: एडवांस खूबियां और ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स जानकर खुद को खरीदने से नहीं रोक पाएंगे! देखें डिटेल

Skoda Kushaq Monte Carlo: मशहूर कार कंपनी स्कोडा की कुशाक मोन्टे कार्लो वेरिएंट में काफी दमदार फीचर्स मिलते हैं। इस कार में सेफ्टी का भी खास ध्यान दिया गया है। आप भी जानें क्या है इसकी पूरी जानकारी।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 3, 2023 9:31 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 8:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skoda Kushaq Monte Carlo: देश के कार बाजार में वैसे तो कई कारों की धूम है। मगर टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों ने बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है। ऐसे में अगर आप एक एसयूवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काम का साबित हो सकता है। ऑटोमोबाइल मार्केट में स्कोडा कार कंपनी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। स्कोडा की भारतीय बाजार में कई कारे मौजूद हैं। कंपनी ने हाल ही में अपनी एक धांसू कार कुशाक का मोन्टे कार्लो (Skoda Kushaq Monte Carlo) वेरिएंट लॉन्च किया था। स्कोडा ने इसमें काफी गजब की खूबियां दी हैं। इतना ही नहीं इस कार ने बीते कुछ दिनों पहले ही ग्लोबल क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। जानें क्या है इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत।

Skoda Kushaq Monte Carlo का एक्सटीरियर

स्कोडा की ये कार एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलावों के साथ एक बार फिर से उतारी गई थी। कंपनी ने इसमें फ्रंट रुफ रेल्स के साथ फ्रंट ग्रिल दी है। इस कार में स्किड प्लेट, ब्लैक आउट कंपोनेंट के साथ टारनेडो रेड कलर ऑप्शन मिलता है। साथ ही रेड ब्रेक कैलिपर्स, नए व्हील्स डिजाइन के साथ मोंटे कार्लो लोगो दिया गया है।

Skoda Kushaq Monte Carlo का इंटीरियर

स्कोडा ने इस कार में इंटीरियर में काफी नए बदलाव किए हैं। कंपनी ने कार के अंदर एक यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट के लिए नया थीम डिजाइन दिया है। इसमें ड्यूल टोन रेड और ब्लैक इंटीरियर मिलता है। 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पैनॉरमिक सनरुफ, वेंटीलेट्स फ्रंट सीट्स और हैडरेस्ट पर मोर्टे कार्लो का लोगो दिया गया है। कंपनी ने इसमें 6 एयरबैग्स के साथ 10 से अधिक पैसिव सेफ्टी फीचर मिलते हैं। इस कार को सेफ्टी के लिए अच्छा माना जा सकता है।

Skoda Kushaq Monte Carlo का इंजन और कीमत

फीचर्सSkoda Kushaq Monte Carlo की डिटेल
इंजन1 लीटर
पावर114bhp
टॉर्क178nm
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल

स्कोडा कुशाक मोर्टे कार्लो कार में 1 लीटर 3 सिलेंडर के साथ TSI पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर 4 सिलेंडर के साथ पेट्रोल डीजल दिया गया है। इस कार में 6 स्पीड मैनुअल के साथ 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये है। इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस के साथ होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda City Facelift

अप्रैल 28, 2026

Maruti Suzuki Fronx Facelift

अप्रैल 28, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 27, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अप्रैल 26, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 26, 2026

Royal Enfield Scram 450

अप्रैल 25, 2026

Leave a Comment