---Advertisement---

Skoda Kylaq: वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स से लैस धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV के दाम में भारी कमी, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ कई दमदार खूबियां, जानें माइलेज

Skoda Kylaq: धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV स्कोडा काइलाक के दाम में भारी कमी की गई है। इसमें वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स के साथ 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है। इसकी माइलेज काफी लोगों को पसंद आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 8, 2025 12:42 अपराह्न

Skoda Kylaq
Follow Us
---Advertisement---

Skoda Kylaq: क्या आप इन दिनों किसी कॉम्पैक्ट SUV को घर लाने की सोच रहे हैं, अगर हां, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, फेमस कार मेकर स्कोडा इंडिया ने अपनी दमदार कॉम्पैक्ट SUV के दाम में भारी कमी कर दी है। ‘Aajtak’ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कोडा काइलाक की कीमत 46000 रुपये तक गिर गई है। ऐसे में आप इस धांसू गाड़ी को खरीदकर पैसों की बचत कर सकते हैं। बता दें कि कार मेकर ने स्कोडा काइलाक के सभी वेरिएंट के दाम कम नहीं किए हैं। स्कोडा काइलाक के 4 ट्रिम्स की कीमतों को कम किया गया है।

Skoda Kylaq Price in India

फेमस कार मेकर ने स्कोडा काइलाक के Signature+ MT वेरिएंट पर 15000 रुपये कम किए हैं। Signature+ AT वेरिएंट पर 5000 रुपये, Prestige वेरिएंट पर 46000 रुपये और Prestige AT वेरिएंट पर 41000 रुपये कम किए गए हैं। हालांकि, स्कोडा काइलाक की इंडिया में कीमत 825000 रुपये शुरुआती दाम एक्सशोरूम दिल्ली है।

Photo Credit: Google

स्कोडा काइलाक में मिलती है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

अगर आप अपनी पुरानी कार की जगह नई गाड़ी घर लाने वाले हैं, तो Skoda Kylaq एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। इस एसयूवी में सिंगल पेन सनरुफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, 10 इंच की ड्यूल स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, यूएसबी सी पोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एसी वेंट्स और ऑटो डिमिंग IRVM मिलती है। कार मेकर के मुताबिक, इस एसयूवी में BNCAP के क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है। इस एसयूवी में 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, टीपीएमएस, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड कंट्रोल जैसे हाईटेक सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं।

स्पेक्सस्कोडा काइलाक
इंजन1 लीटर
पावर114bhp
टॉर्क178nm
गियरबॉक्स6 स्पीड
माइलेज19KMPL

Skoda Kylaq Mileage

इस धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 114bhp की ताकत और 178nm का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स जोड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कोडा काइलाक की माइलेज 19KMPL रहती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026