---Advertisement---

Tata Harrier EV: पैनॉरमिक सनरुफ, क्विक चार्जिंग के साथ मिलेगी धाकड़ रेंज, लीक में सामने आई बैटरी कैपेसिटी, कीमत और लॉन्च डेट

Tata Harrier EV: अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी में पैनॉरमिक सनरुफ, क्विक चार्जिंग के साथ धाकड़ रेंज मिल सकती है। लीक में बैटरी कैपेसिटी, कीमत और लॉन्च डेट पर बड़ी अपडेट आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 29, 2025 1:09 अपराह्न

Tata Harrier EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Harrier EV: इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा मोटर्स अपनी दबदबा कायम रखना चाहती है। टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में टाटा नेक्सन ईवी, टाटा पंच ईवी और टाटा कर्व ईवी के तौर पर 3 धाकड़ एसयूवी मौजूद हैं। ऐसे में कार मेकर अपनी चौथी इलेक्ट्रिक एसयूवी को लेकर कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में स्टाइल से लेकर धांसू खूबियां देखने को मिल सकती हैं।

टाटा हैरियर ईवी की स्पेसिफिकेशन्स उड़ा सकती है आपके होश

इंटरनेट पर चल रही लीक खबरों के मुताबिक, टाटा हैरियर ईवी में कई दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। Tata Harrier EV Specifications के तहत इसमें पैनॉरमिक सनरुफ, व्हीकल टू लोड, व्हीकल टू व्हीकल चार्जिंग, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, फॉर स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है। साथ ही 360 डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग्स, TPMS, ESP, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर्स और लेवल-2 ADAS सुइट मिलने की संभावना है।

टाटा हैरियर ईवी की बैटरी क्षमता

आगामी टाटा हैरियर ईवी में कितनी कैपेसिटी की बैटरी मिलेगी। इंटरनेट पर इस सवाल को काफी खोजा जा रहा है। लीक के मुताबिक, Tata Harrier EV Battery Capacity 60 और 75kWh तक हो सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें 2 बैटरी पैक आ सकते हैं। इसके साथ क्विक चार्जिंग के लिए DC चार्जर मिलने की उम्मीद है।

Tata Harrier EV Range

वहीं, अगर अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी की रेंज की बात करें, तो लीक रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावें किए जा रहे हैं। लीक खबरों के मुताबिक, टाटा हैरियर ईवी की रेंज 500KM से ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है।

स्पेक्सटाटा हैरियर ईवी की लीक डिटेल्स
बैटरी60kWh-75kWh
रेंज500KM
पावर325bhp
टॉर्क500nm
चार्जिंग टाइपDC चार्जर

Tata Harrier EV Price in India

अगर आप टाटा हैरियर ईवी का दाम जानना चाहते हैं, तो बता दें कि अभी तक भिन्न-भिन्न खबरें सामने आ चुकी हैं। खबरों के मुताबिक, टाटा हैरियर ईवी की इंडिया में कीमत 20 लाख रुपये से अधिक होने की संभावना है।

Tata Harrier EV Launch Date

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाटा मोटर्स अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को जून में उतार सकती है। खबरों के अनुसार, टाटा हैरियर ईवी की लॉन्च डेट 3 जून 2025 बताई जा रही है। मगर अभी तक टाटा मोटर्स की ओर से कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026