---Advertisement---

Tata Harrier को ऐसे ही नहीं कहा जाता Land Rover का DNA, ये खूबियां अभी खरीदने को कर देंगी मजबूर

Tata Harrier: टाटा हैरियर अपनी खूबियों के कारण बहुत पसंद की जाती है। इसका इंजन हो या फिर 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग लोगों को खूब पसंद आती हैं। इस 5 सीटर एसयूवी को खरीदने से पहले इसकी खासियतों को जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 9, 2026 4:30 अपराह्न

Tata Harrier 
Follow Us
---Advertisement---

Tata Harrier :  टाटा हैरियर की गिनती प्रीमियम 5-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी में होती है। इसका मस्कुलर लुक और 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। काफी कम लोगों को पता होगा कि, सड़कों पर भारी-भरकम बॉडी से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने वाली हैरियर लैंड रोवर का डीएनए भी कही जाती है। इसकी वजह हैरियर का लैंड रोवर के D8 प्लेटफॉर्म के द्वारा बनाया जाना है। इतना ही नहीं लैंड रोवर के कुछ पार्ट्स इसमें यूज किए गए हैं। जगुआर लैड रोवर टाटा की ही सब-कंपनी हैं। इसीलिए इसमें इस तरह की खूबियां मिलती हैं।

Tata Harrier  की सुरक्षा

टाटा हैरियर सुरक्षा की पूरी गारंटी देती है। क्योंकि इसमें कंपनी ने लेवल 2 का ADAS दिया गया है। इसके साथ ही इसे NCAP के क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग दी गई है। इसमें 6 एयरबैग के साथ कई सारे इमरजेंसी फीचर्स दिए गए हैं। जो राइडर और यात्रियों को हादसे से बचाते हैं।

टाटा हैरियर की ऑन रोड कीमत

टाटा हैरियर की ऑन रोड कीमत 15 लाख से लेकर 32 लाख तक के आस-पास है। हैरियर को साल 2019 में पहली बार पेश किया गया था। देखते ही देखते ये ग्राहकों की पसंद बन गई। कंपनी पेट्रोल-डीजल के बाद इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने की तैयारी में है।

टाटा हैरियर का इंजन, माइलेज और अन्य स्पेसिफिकेशन

टाटा हैरियर स्पेसिफिकेशन
इंजन1498 cc का नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन/ 1956 cc का Kryotec टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन से लैस है।
ट्रांसमिशनमैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है।
सनरूफपैनोरमिक सनरूफ मिलता है।
मोडEco, City, Sport,Normal, Rough और Wet मोड मिलते हैं।
माइलेज16.8 किमी/लीटर का माइलेज देती है।
स्पीड195 किमी/घंटे की स्पीड देती है।
बूट स्पेस445 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसे 815 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
इंटीरियरवेंटिलेटेड सीट्स के साथ 14.53-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जर और 10-स्पीकर वाला प्रीमियम JBL ऑडियो सिस्टम मिलता है।
टायरR18 अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026