Tata Nexon EV : टाटा नेक्सन भारत की सबसे पसंद की जाने वाली गाड़ियों में गिनी जाती है। इसका कारण बजट फ्रेंडली कीमत, 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग पेट्रोल, डीजल, सीएनजी ,और इलेक्ट्रिक फ्यूल वेरियंट में उपलब्ध होना है। हर सेगमेंट में नेक्सन कमाल कर रही है। आज हम आपको टाटा नेक्सन के बारे में कुछ खास बताने जा रहे हैं। ये सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं है बल्कि चलता फिरता पावरहाउस है। इस ईवी से अन्य इलेक्ट्रिक वाहन और गैजेट्स को चार्ज किया जा सकता है। ‘लैपटॉप’ से लेकर ‘इलेक्ट्रिक स्कूटर्स’ तक सभी को ये चार्ज करती है।
Tata Nexon EV से कैसे करें अन्य इलेक्ट्रिव वाहन और गैजेट्स चार्ज
नेक्सन ईवी के Long Range और Empowered वेरियंट नें Vehicle-to-Load नाम का फीचर मिलता है। ये अन्य इलेक्ट्रिक वाहन से लेकर गैजेट्स को चार्ज करता है। चार्जिग केबल को नेक्सन ईवी के चार्जिंग पोर्ट में लगााकर चार्ज कर सकते हैं। कार एक सॉफ्टवेयर पर काम करती है जो कि, निश्चित समय तक ही अन्य चीजों को चार्ज करता है और गाड़ी की बैटरी का ध्यान रखती है।
नेक्सन ईवी की ऑन रोड कीमत
टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार की ऑन रोड कीमत 13.17 लाख से लेकर18.47 लाख के आस-पास है। अन्य ईवी के मुकाबले ये बजट फ्रेंडली मानी जाती है। नेक्सन ईवी को साल 2020 में लॉन्च किया गया था। अपने फीचर्स से ऑटो मार्केट में राज कर रही है।
कितनी सुरक्षित है टाटा नेक्सन?
Tata Nexon EV को NCAP के क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग दी गई है। इसमें 6 एयरबैग्स के साथ लेवल 2 ADAS की सुरक्षा मिलती है। इसमें डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बैटरी और मोटर की सेफ्टी के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। जिसके कारण इस गाड़ी को हर मौसम चलाया जा सकता है। ये बारिश और धूल से रक्षा करती है।
नेक्सन ईवी की बैटरी और रेंज
टाटा नेक्सन ईवी 30 kWh और 45 kWh बैटरी पैक के साथ आती है। इन बैटरी पर ये 325 किमी से लेकर 400 किमी तक की रेंज देती है। इसमें Eco, City, और Sport मोड दिए गए हैं। इस ईवी को 150 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है।
टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार के स्मार्ट फीचर्स
टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार एक से बढ़कर एक स्मार्ट फीचर से लैस है। इसमें 10.25-इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आर्केड ईवी, OTA अपडेट्स , वॉइस असिस्टेंस, जेस्चर कंट्रोल 360º कैमरा के साथ पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। नेक्सन में 350 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसमें सामान को रखा जा सकता है। इसकी सभी सीटें वेंटिलेटेड हैं। ये प्रीमियम लेदर से बनी हुई हैं।
