---Advertisement---

Tata Punch EV Facelift: लंबी रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी, जानें टाटा के इस चमत्कार को क्यों खरीदना चाहिए?

Tata Punch EV Facelift: टाटा ने सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करके ओटो मार्केट में खलबली मचा दी है। अगर आप भी टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को खरीदना चाहते हैं तो इसकी खासियत को जान लीजिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 21, 2026 3:01 अपराह्न

Tata Punch EV Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch EV Facelift: देश की जानी-मानी ओटो कंपनी टाटा ने भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करके ओटो मार्केट में तगड़ा कॉम्पिटिशन शुरु कर दिया है। टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को 20 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया है। ये ईवी लंबी रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ तमाम ऐसे फीचर्स दे रही है। जिसे खरीदने के लिए  ग्राहक मजबूर हो सकते हैं।

Tata Punch EV Facelift की ऑन रोड कीमत

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की ऑन रोड कीमत 10.15 लाख से लेकर 13.27 लाख है। विभिन्न वेरियंट और अलग शहरों में ये भिन्न हो सकती है।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की  बैटरी, रेंज और चार्जर

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में 30 kWh और 40 kWh की बैटरी दी गई है। ये बैटरी 365 किमी और 468 किमी तक की रेंज दे सकती हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है जब टाटा अपनी बैटरी की वारंटी लाइफटाइम दे रही है। 40 kWh बैटरी पैक वाला वेरियंट लेने पर कंपनी के पहले मालिक को ये वारंटी मिलती है। 30 kWh बैटरी पैक का वेरियंट लेने पर लगभग 10 साल की वारंटी मिलती है। कंपनी बैटरी को चार्ज करने के लिए 65kW DC फ़ास्ट चार्जर दे रही है। ये चार्जर 20 फीसदी से 80 फीसदी तक 26 मिनट में चार्ज कर सकता है। वहीं, ये भी खबर है कि, 15 मिनट की चार्जिंग पर 135 किमी की रेंज मिल सकती है।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट और बैटरी-एज-ए-सर्विस क्या है?

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की यूनिक खासियत पर नजर डालें तो इसमे बैटरी-एज-ए-सर्विस का मॉडल दिया गया है। इसके जरिए ग्राहक 6.49 लाख की एक्स शोरुम पर नई पंच खरीद सकता है। इसके बाद ग्राहक को बैटरी यूज करने के पैसे 2.6 प्रति किमी की दर से चुकाने होंगे। बैटरी से जुड़ी ही समस्या का हल कंपनी करेगी। ग्राहक को बैटरी की टेंशन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। नई टाटा में कंपनी ने 14-लीटर का फ्रंक बूट स्पेस आगे की तरफ दिया है। इसमें ग्राहक अपना सामान रख सकता है। इसमें 10.25-इंच का डिजिटल कॉकपिट मिलता है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ही मैप्स को देखने की सुविधा मिलती है। जिससे ड्राइवर का ध्यान नहीं भटकता है।

नई टाटा पंच कितनी सुरक्षित है?

नई टाटा पंच सेफ्टी के लिए बहुत ही अच्छी है। इसे भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग तो मिली हुई ही है। इसमें 60 से अधिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें लेवल 2 ADAS की सुरक्षा दी गई है। इससे हादसे में ड्राइवर और यात्री को सुरक्षा मिलती है। नई टाटा पंच में इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ IRA.ev कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, टच-आधारित HVAC पैनल और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसी कई सारी खूबियां मिलती हैं।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट का कॉम्पिटिशन 

ओटो मार्केट में टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट का मुकाबला MG Windsor EV, Citroen eC3 और Maruti Suzuki e vitara  जैसी SUV से हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026