Tata Punch EV Facelift: कार मार्केट में इन दिनों सिर्फ एक ही गाड़ी की चर्चा है, वो है टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट। इस आगामी इलेक्ट्रिक कार में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। इंटरनेट पर इसकी रेंज और प्रीमियम फीचर्स की जोरशोर से चर्चा चल रही है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी रेंज, डिजाइन और सेफ्टी खूबियों की जानकारी सामने आ रही है। टाटा मोटर्स अपनी कारों में मजबूती और यात्रियों की सेफ्टी पर काफी अधिक ध्यान देती है। ऐसे में ताजा लीक्स में इसकी रेंज का खुलासा हुआ है।
Tata Punch EV Facelift में मिल सकती है धांसू रेंज
कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपकमिंग टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट गाड़ी में 45kWh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 500KM की रेंज प्रदान कर सकती है। ऐसे में नई पंच ईवी रेंज के मामले में एक लीग शुरू कर सकती है। यह 142bhp की ताकत और 170Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसके अलावा, इसमें 25kWh की बैटरी आने की भी संभावना है। यह छोटी बैटरी फुल चार्ज पर तकरीबन 350KM की रेंज दे सकती है। कंपनी इसमें दमदार फास्ट चार्जर को भी जोड़ने की योजना बना रही है।
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में धूम मचाएंगी हाईटेक खूबियां
उधर, टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट कार में वाए शेप में नया बंपर डिजाइन, नई एलईडी हेडलाइट और 19 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। कार के अंदर बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरुफ, ड्यूल जोन क्लाईमेट जोन, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स, पावर विंडो जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस के एडवांस फीचर्स को शामिल करने की योजना है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस कार को 20 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इसका संभावित प्राइस 6 से 10 लाख रुपये के करीब रखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।
People don’t adopt EVs for the future.
They adopt them for today.That’s why TATA.ev has built a charging ecosystem with 120 MegaCharging Hubs live and easy access to 30,000+ public chargers, so everyday drives for them, feel familiar, not forced.
That’s how we move with… pic.twitter.com/jcepvqBT7I
— TATA.ev (@Tataev) February 12, 2026
चार्जिंग इकोसिस्टम को लेकर कंपनी ने बनाया खास प्लान
वहीं, टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट कार को लेकर कंपनी ने बताया, ‘लोग ईवी को भविष्य के लिए नहीं अपनाते। वे उन्हें आज के लिए अपनाते हैं। इसीलिए टाटा ईवी ने 120 मेगाचार्जिंग हब के साथ एक चार्जिंग इकोसिस्टम बनाया है और 30000 से अधिक पब्लिक चार्जर तक आसान पहुंच है, इसलिए उनके लिए रोज की ड्राइव जानी-पहचानी लगती है, मजबूरी वाली नहीं। इसी तरह हम मतलब के साथ आगे बढ़ते हैं।’
