---Advertisement---

Tata Punch EV : लंबी रेंज के साथ अचूक सुरक्षा देने वाली इलेक्ट्रिक कार हुई बेहद सस्ती, डिस्काउंट देख तुरंत खरीदने का करेगा मन

Tata Punch EV : टाटा की सबसे किफायती और सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार कही जाने वाला टाटा पंच ईवी सस्ती हो गई है। अगस्त के महीने में कंपनी इस पर भारी डिस्काउंट दे रही है। जिसका लाभ उठाया जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2026 1:59 अपराह्न

Tata Punch EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch EV :  टाटा पंच ईवी सस्ती हो गई है। अगर आप इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। टाटा पंच ईवी एक 5-सीटर सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जो लंबी रेंज के साथ जबरदस्त सुरक्षा देती है। अगर अगस्त 2026 तक आप इस ईवी को बुक करते हैं तो 1.45 लाख का डिस्काउंट पा सकते हैं।

Tata Punch EV  पर अगस्त 2026 में कितना मिल रहा डिस्काउंट?

टाटा पंच ईवी पर मिल रहे ऑफर विभिन्न वेरियंट पर अलग-अलग है। इसके Punch.ev Long Range (LR) वेरियंट पर 1.45 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, Punch.ev Medium Range (MR) मॉडल पर 1.25 लाख के आस-पास की छूट मिल रही है। इसके साथ ही Punch.ev Smart वेरियंट पर 95000 तक की छूट मिल रही है। इसके साथ ही एक्सचेंज और स्क्रैपेज के जरिए ग्राहक 30000 से लेकर 35000 के आस-पास की बचत कर सकते हैं। ये ऑफर सिर्फ 31 अगस्त 2026 तक ही उपलब्ध है। ध्यान रहे ये अलग-अलग राज्यों और शहरों में भिन्न हो सकता है। इसके डिस्काउंट का लाभ लेने के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करे सकते हैं।

Tata Punch EVस्पेसिफिकेशन
 स्मार्ट फीचर्स10.25-इंच का बड़ा टच स्क्रीन वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ मिलता है और 10.25-इंच का फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
टायर16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलता है।
ग्राउंड क्लीयरेंस190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल रहा है।
सेफ्टी रेटिंगक्रैश टेस्ट में 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग के साथ 6 एयरबैग मिल रहे हैं।
ब्रेकचारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
बैटरी30 kWh और 40 kWh की बैटरी विकल्प मिल रहे हैं।
बूट स्पीस14 लीटर का फ्रंक के साथ 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
रेंजये 315 किमी से लेकर 421 किमी तक की रेंज दे सकती है।
परफॉर्मेंस120 bhp पावर और 190 Nm टॉर्क को जनरेट करती है।
स्पीड140 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ सकती है। Eco, City और Sport जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स मिल रहे हैं।

 

टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार की एक्स शोरुम कीमत

टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने 9.69 लाख की एक्स शोरुम कीमत में पेश किया हुआ है। इसका टॉप वेरियंट 12.79 लाख की एक्सशोरुम कीमत के आस-पास आता है। लेकिन अब डिस्काउंट से इस ईवी को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News