---Advertisement---

Tata Upcoming Cars 2025: Tata Harrier EV समेत ये 5 गाड़ियां इस साल ले सकती हैं ग्रैंड एंट्री, चकाचक फीचर्स के साथ मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस!

Tata Upcoming Cars 2025: टाटा मोटर्स की ये 5 गाड़ियां इस साल ग्रैंड एंट्री ले सकती हैं। इन कारों में चकाचक फीचर्स के साथ धांसू परफॉर्मेंस मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 26, 2025 7:11 अपराह्न

Tata Upcoming Cars 2025
Follow Us
---Advertisement---

Tata Upcoming Cars 2025: टाटा मोटर्स इस साल अपनी आगामी कारों से लोगों का चैन छीन सकती है। जी हां, टाटा मोटर्स साल के आखिर तक एक से बढ़कर एक धाकड़ पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स इस साल 5 कारों को मार्केट में उतार सकता है। इन अपकमिंग कारों में जानदार खूबियों के साथ धांसू पावरट्रेन मिलने की संभावना है। इसके अलावा सेफ्टी के लिए भी कई दमदार फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

Tata Upcoming Cars 2025: Tata Harrier EV

इस साल टाटा अपकमिंग कार्स 2025 की सूची में सबसे पहले Tata Harrier EV का नाम आता है। इस इलेक्ट्रिक कार में बोल्ड और स्पोर्टी डिजाइन दिया जा सकता है। इसके इंटीरियर में ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक एयर प्यूरिफायर समेत कई खूबियां मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार में 60 से 75kWh की बैटरी दी जा सकती है। यह कार सिंगल चार्ज पर 500KM की रेंज दे सकती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 25 से 30 लाख रुपये के करीब होने की उम्मीद है। यह कार जून 2025 तक दस्तक दे सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Tata Upcoming Cars 2025
Photo Credit: Google, Tata Harrier EV की संभावित फोटो

Tata Upcoming Cars 2025: Tata Avinya

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा अपकमिंग कार्स 2025 की सूची में Tata Avinya का नाम भी आता है। इस कार का स्पोर्टी लुक युवाओं को काफी आकर्षित कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार में टच कंट्रोल के साथ एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम थीम के साथ केबिन आने की संभावना है। टाटा मोटर्स इस कार को 50kWh की बैटरी के साथ उतार सकती है। यह कार एक बार में फुल चार्ज होने पर 600KM से अधिक की रेंज प्रदान कर सकती है। इसका दाम 30 से 40 लाख रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। इसकी लॉन्च डेट अक्तूबर 2025 बताई जा रही है। मगर टाटा मोटर्स ने कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

Photo Credit: Google, Tata Avinya की संभावित फोटो

टाटा अपकमिंग कार्स 2025: Tata Altroz EV

इंडियन कार मार्केट में Tata Upcoming Cars 2025 की लिस्ट में Tata Altroz EV का नाम भी आता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग हैचबैक कार को अपीलिंग लुक के साथ लाने की योजना है। इसमें डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। कार में 2 बैटरी पैक आने की उम्मीद है। यह कार सिंगल चार्ज पर 350KM की रेंज दे सकती है। साथ ही DC फास्ट चार्जर मिल सकता है। इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये के आसपास होने की संभावना है। यह कार दिसंबर 2025 तक एंट्री ले सकती है। हालांकि, टाटा ने अभी तक इस कार के बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Photo Credit: Google, Tata Altroz EV की संभावित फोटो

टाटा अपकमिंग कार्स 2025: Tata Sierra

सोशल मीडिया पर कई लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो Tata Upcoming Cars 2025 की सूची में Tata Sierra 2025 का नाम भी है। यह कार पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन के साथ धमाका कर सकती है। बता दें कि इस कार को इस साल जनवरी में भारत ग्लोबल मोबिलिटी ऑटो एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था। इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन धांसू माइलेज दे सकता है। इसके साथ 2 लीटर का डीजल इंजन आने की संभावना है। यह कार साल के आखिर तक मार्केट में आ सकती है। इसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपये रह सकती है। कार मेकर की ओर से इस कार को लेकर कुछ भी ऑफिशियली नहीं बताया गया है।

Photo Credit: Google, Tata Sierra की संभावित फोटो

टाटा अपकमिंग कार्स 2025: Tata Punch Facelift

मिड साइज एसयूवी में धूम मचाने वाली टाटा पंच नए अवतार में एंट्री ले सकती है। Tata Upcoming Cars 2025 की सूची में Tata Punch Facelift भी शामिल है। इस कार में पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों पावरट्रेन के विकल्प दिए जा सकते हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन आने की संभावना है। अपकमिंग कार को प्रीमियम स्टाइल के साथ लाने की संभावना है। यह कार दिसंबर 2025 तक मार्केट में धमाका कर सकती है। इसका दाम 6 से 12 लाख रुपये के करीब रहने की आशंका जताई जा रही है। मगर टाटा मोटर्स ने इस कार को लेकर कोई भी अधिकृत सूचना नहीं दी है।

Photo Credit: Google, Tata Punch Facelift की संभावित फोटो

टाटा अपकमिंग कार्स 2025 का करना होगा इंतजार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर दी गई Tata Upcoming Cars 2025 की सारी जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है। टाटा मोटर्स ने अभी तक किसी भी कार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में टाटा की इन आगामी कारों के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026