Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 में पावर फुल इंजन ही नहीं बल्कि होगें ये सबसे बड़े बदलाव! जानें लीक फीचर्स

Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 : मारुतु सुजुकी फेसलिफ्ट 2026 बहुत जल्द लॉन्च हो सकती है। इसके लीक फीचर्स ग्राहकों को काफी ध्यान खींच रहे हैं। यहां जानें गाड़ी में क्या कुछ नया मिल सकता है और इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है?

Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026: मारुति सुजुकी ब्रेजा की फेसलिफ्ट कार जल्द आ सकती है। खबरों की मानें तो ब्रेज़ा फेसलिफ्ट को 24 से 25 जुलाई को पेश किया जा सकता है। आपको बता दें, भारत में ब्रेजा कार काफी बिकती है। ये एक 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। जो अच्छा माइलेज देती है। इसकी कम मेंटेनेंस, बेहतरीन माइलेज और अच्छी रीसेल वैल्यू ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन कई बड़े बदलावों के साथ आ सकती है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026  में क्या हो सकते हैं  बड़े बदलाव?

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट के सबसे बड़े बदलावों पर नजर डालें तो इसमें 1.0-लीटर बूस्टर जेट टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही 1.5-लीटर इंजन के साथ नेक्स्ट-जनरेशन स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम इंजन के भी मिलने की उम्मीद है। ये  26.55 km/kg तक का माइलेज दे सकती है।इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग के साथ ADAS लेवल की सुरक्षा मिल सकती है। इसके इसमें अंडर-बॉडी सीएनजी मिलने की उम्मीद है। इसके लुक में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसमें फ्रंट बंपर, स्लिमर ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और नए डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है।

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट की अनुमानित कीमत

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 9 लाख से लेकर 15 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है। मार्केट में इसका मुकाबाल Tata Nexon, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी गाड़ियों से हो सकता है।

 

Exit mobile version