---Advertisement---

Mahindra BE6 इलेक्ट्रिक कार की लंबी रेंज ही नहीं ये स्मार्ट फीचर्स देंगे लग्जरी मजा, जानें कीमत और फुल फीचर् डिटेल्स

Mahindra BE6 : महिन्द्रा बीई6 इलेक्ट्रिक कार अभी हालहि में 15 अगस्त 2026 को लॉन्च हुई है। ये एक प्रीमियम ईवी है जो लंबी रेंज के साथ हाईटेक स्मार्ट फीचर्स दे रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 17, 2026 3:26 अपराह्न

Mahindra BE6
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra BE6 : महिन्द्रा ने अभी हालहि में 15 अगस्त 2026 को महिन्द्रा बीई6 इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है। ये एक प्रीमियम ईवी है। जिसमें पावरफुल स्मार्ट फीचर्स के साथ दमदार बैटरी और लंबी रेंज मिल रही है। अगर आप कोई ईवी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। महिन्द्रा की ये इलेक्ट्रिक कार सिर्फ लुक में ही नहीं बल्कि कई मामलों में अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों से काफी हटकर है।

Mahindra BE6  में मिल रहे खास स्मार्ट फीचर्स

महिन्द्रा बीई 6 एक फ्यूचरिस्टिक 5 सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी है। इसमें कंपनी ने ड्राईवर से लेकर यात्रियों तक के लिए कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। गाड़ी में ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित तीन स्क्रीन मिल रही हैं। महिन्द्रा ने अपनी इस पावरफुल कार में ऑगमेंटेड रियलिटी हेड्स-अप डिस्प्ले दी है। ये स्पीड से लेकर रास्ते में आने वाली वॉर्निंग की जानकारी स्क्रीन पर देती है। इस ईवी में लेवल 2 ADAS मिल रहा है। गाड़ी के इंटीरियर को हाईटेक बनाने के लिए कंपनी ने इसमें 16-स्पीकर Harman Kardon सिस्टम के साथ स्मार्ट एंबियंट लाइटिंग की सुविधा दी है। ये म्यूजिक की रिदम के साथ बदलती हैं। इस गाड़ी को फोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और OTA अपडेट्स की सुविधा मिल रही है। इसमें एक बहुत बड़ा इन्फिनिटी ग्लास सनरूफ मिल रहा है। गर्मियों में आरामदायक यात्रा के लिए वेंटिलेटेड सीट्स की सुविधा दे रहा है। इसमें फास्ट वायरलेस चार्जर मिल रहा है। ये सभी  स्मार्ट फीचर्स महिन्द्रा की ईवी को सबसे हटकर बनाते हैं।

महिन्द्रा बीई 6 इलेक्ट्रिक कार की बैटरी, रेंज, सेफ्टी और अन्य फीचर्स

Mahindra BE6 स्पेसिफिकेशन
बैटरी59 kWh और 79 kWh की बैटरी विकल्प मिल रहे हैं।
रेंज535 किमी रेंज से लेकर 682 किमी तक की रेंज दे सकती है।
 चार्जर140 kW के डीसी फास्ट चार्जर से यह गाड़ी सिर्फ 20 मिनट में 10% से 80% चार्ज हो सकती है।
रीजनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टमरीजनेरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा मिल रही है, ब्रेक लगते ही बैटरी चार्ज हो जाती है।
मोटर पावरइसकी इलेक्ट्रिक मोटर 228 bhp से लेकर 282 bhp तक की पावर दे सकती है।
रियर-व्हील ड्राइव सिस्टमसाधारण ऑफ रोडिंग के लिए रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम मिल रहा है।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी के लिए 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। वहीं, इसमें 6 एयरबैग्स मिल रहे हैं। ये लेवल 2 ADAS से लैस है।
बूट स्पेस455 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है।
ब्रेकचारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं।

 

महिन्द्रा बीई6 इलेक्ट्रिक कार की कीमत

महिन्द्रा ने अपनी Mahindra BE6 ईवी को 19.45 लाख से लेकर 26.95 लाख के आस-पास की एक्स शोरुम में लॉन्च किया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now