---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza Facelift हाइवे पर सिर्फ दौड़ेगी नहीं बल्कि जम कर देगी माइलेज! नई ब्रेजा में क्या मिल सकता है यूनिक?

Maruti Suzuki Brezza Facelift : मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट इसी साल लॉन्च हो सकती है। इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। यहां जानें क्या नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 17, 2026 3:58 अपराह्न

Maruti Suzuki Brezza Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza Facelift: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब कॉम्पेक्ट SUV में मारुति सुजुकी ब्रेजा की गिनती होती है।ये पेट्रोल और डीजल दोनों ही फ्यूल वेरियंट में आती है। लेकिन अब खबर है कि, कंपनी इस फेसलिफ्ट वर्जन में पेश करने जा रही है। मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट को बड़े बदलावों के साथ अप्रैल या फिर मई में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें, ब्रेजा हर महीने 17000  हजार के आस-पास बिक जाती है। इसके साथ ही इसकी रिसेल वेल्यू भी बहुत अच्छी है। इसीलिए ग्राहक ब्रेजा को जमकर खरीदते हैं। आज हम आपको अपकनमिंग ब्रेजा फेसलिफ्ट के लीक फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Maruti Suzuki Brezza Facelift के लुक में क्या हो सकते हैं बदलाव?

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट के लुक को कंपनी पूरी तरह से बदलने वाली है। खबरों की मानें तो कंपनी रेंज रोवर जैसा साइड प्रोफाइल तैयार कर रही है। जिसकी वजह से ये और भी ज्यादा अट्रेक्टिव दिखेगी। इसके बैक को खूबसूरत बनाने के लिए कंपनी कनेक्टेड एलईडी स्ट्रिप दे सकती है। इसका फ्रंट फेसिया पहले से ज्यादा अट्रेक्टिव दिख सकता है। इसके साथ ही कंपनी 4-स्पोक स्विरल-स्टाइल के नए अलॉय व्हील्स जोड़ सकती है। इसके अंदर की तरफ शार्प एलईडी डीआरएल को जोड़ा जा सकता है।

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट के इंटीरियर में क्या हो सकता है बदलाव?

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी कंपनी बदलाव कर सकती है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसके अंदर की कलर थीम भी बदलने वाली है। ड्राइवर की सुविधा के लिए नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं मिनी रेंज रोवर बनाने के लिए इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ जोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही बेहद आरामदायक वेंटिलेटेड सीट्स मिल सकती हैं।

Advanced Driver Assistance Systems मिल सकता है। 

नई ब्रेजा को कंपनी पहले से ज्यादा सुरक्षति बनाने के लिए लेवल 2 ADAS दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो ब्रेजा महंगी और  प्रीमियम गाड़ियों को सीधे टक्कर देगी।

ब्रेजा फेसलिफ्ट का संभावित इंजन और माइलेज

ब्रेजा फेसलिफ्ट के इंजन में कंपनी बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें 1.2L Z-सीरीज 3-सिलेंडर इंजन या फिर 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। वहीं, अंडरबॉडी सीएनजी किट देकर इसका बूट स्पेस पहले से बड़ा बना सकती है। इसके साथ ही 6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकते हैं। नई ब्रेजा 25 kmpl से ज्यादा का माइलेज दे सकती है। ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन 160 से 170 किमी/घंटे की स्पीड दे सकता है।

नई ब्रेजा 2026 की अनुमानित कीमत

नई ब्रेजा 2026 का मॉडल कंपनी 10 लाख के आस-पास की ऑनरोड कीमत में पेश कर सकती है। ये कीमत वेरियंट के हिसाब बढ़कर 16 लाख तक भी जा सकती है।

ब्रेजा फेसलिफ्ट का किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

ब्रेजा फेसलिफ्ट का मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO जैसी सब-कॉम्पैक्ट SUV से होगा।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 11 June 2026

जून 10, 2026

New Hyundai i20

जून 9, 2026

Nissan Gravite Price Hike

जून 9, 2026

Discounts and Offers on Tata EV Cars for June 2026

जून 8, 2026

News Hyundai i20

जून 6, 2026

Tata Punch EV

जून 6, 2026