Mahindra Thar Facelift: अगर आप भी ऑफ रोडिंग का शौक रखते हैं तो महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि ये आ रही है। लीक खबरों की मानें तो थार फेसलिफ्ट 15 अगस्त 2026 को लॉन्च हो सकती है। ये मार्केट में पहले से ही मौजूद 3 डोर वाली थार का अपडेट वर्जन होगी। जिसका लुक और तमाम सारे बड़े बदलाव राइडर्स को नेकस्ट लेवल का एक्सपीरियंस देंगे। थार फेसलिफ्ट को लेकर देसी कंपनी महिन्द्रा ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसकी लीक डिटेल्स ने लोगों का ध्यान खींचा है।
Mahindra Thar Facelift किन लोगों के लिए बनेगी बेस्ट?
महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट असली ऑफ रोडिंग के लिए लायी जा रही है। खबरों की मानें तो इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर को थार रॉक्स की तरह हाईटेक और प्रीमियम बनाया गया है।जिन्हें छोटे व्हीलबेस वाली गाड़ी चाहिए, जो संकरे रास्तों, तीखे मोड़ों और कीचड़-चट्टानों पर आसानी से मुड़ सके। अगर आप टूटे-फूटे रास्तों और ऑफ रोडिंग का शौक रखते हैं तो इसे खरीद सकते हैं। महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट में कंपनी ने बड़े अपडेट किय हैं। खबरों की मानें तो इसमें कंपनी नया फ्रंट ग्रिल और LED हेडलैंप्स , नए अलॉय व्हील्स और कलर्स के साथ 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन मिल सकता है। ये वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। राइडर्स की सुविधा के लिए जेनरेशन 2 एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स देखने की सुविधा मिल सकती है। पतले रास्तों पर चलने के लिए मूविंग गाइडलाइंस वाला रियर-व्यू कैमरा मिल सकता है। सुरक्षा के लिए लेवल 2 ADAS मिल सकता है।इस बार कंपनी ने इसकी सीटों पर काम किया है। ऑफरोडिंग का असली आनंद लेने के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिल सकती है। वहीं, दरवाजों पर विंडो कंट्रोल्स मिल सकता है। फ्यूल टैंक खुलवाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल लिड ओपनर मिल सकता है। महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट को पहाड़ों पर चढ़ाने और उतारने के लिए ए-पिलर ग्रैब हैंडल्स मिल सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रियर AC वेंट्स और टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स मिल सकते हैं।
महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट का इंजन , माइलेज और परफॉर्मेंस
खबरों की मानें तो महिंद्रा थार फेसलिफ्ट 3 डोर में कंपनी ने किसी भी तरह का मकैनिकल बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर D117 mHawk डीजल इंजन, 2-लीटर mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है। थार फेसल्फिट 12 किमी प्रति लीटर से लेकर 16 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। ये ऑटो मैटोमैटिक और मैवुअल दोनों गियरबॉक्स के साथ आ सकती है।
थार फेसलिफ्ट का संभावित कीमत
अभी तक कंपनी ने थार फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों की मानें तो कंपनी इसे 10 लाख से लेकर 18 लाख के आस-पास की संभावित एक्स शोरुम कीमत के साथ पेश कर सकी है।
