---Advertisement---

Skoda Slavia Facelift के पावरफुल 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स परफॉर्मेंस का बनाएंगे नया रिकॉर्ड! जानें लीक फीचर्स

Skoda Slavia Facelift: स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट कार में इस बार सबसे बड़ा बदलाव इसके गियरबॉक्स में होने जा रहा है। कंपनी इसमें पुराना 6-स्पीड गियरबॉक्स हटाकर एक नया और एडवांस 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देने जा रही है। यहां जानें गाड़ी में क्या नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 22, 2026 4:12 अपराह्न

Skoda Slavia Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Skoda Slavia Facelift: अगर आप सेडान कार पसंद करते हैं तो ये खबर आपका दिन बना सकती है। स्कोडा स्लाविया का बहुत जल्द फेसलिफ्ट वर्जन आ रहा है। कपंनी इस मिड-साइज सेडान कार को कई बड़े बदलाव के साथ पेश करने वाली है। इसका लुक और परफॉर्मेंस काफी बदलने वाला है। अभी तक कंपनी ने अपनी नई फेसलिफ्ट की कीमत, फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चाओं में हैं। खबरों की माने इस सेगमेंट की सेडान में पहली बार कंपनी 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो गाड़ी का माइलेज और स्पीड पहले से कई गुना बढ़ जाएगी।

Skoda Slavia Facelift में मिल सकते हैं 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए कंपनी 1.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है। जिसके कारण ये कम पेट्रोल पर ज्यादा माइलेज और ज्यादा स्पीड देगी। इसके साथ ही ड्राइविंग बहुत ही स्मूथ हो जाएगी। इस गाड़ी में बैठे लोगों को किसी भी तरह का झटका नहीं लगेगा। भारी ट्रैफिक और टूटे रास्तों पर चलाना आसान होगा। स्टीयरिंग के पीछे पैडल शिफ्टर्स मिलने से उंगलियों से गियर बदल जाएंगे।

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में क्या मिल सकता है नया?

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें लेवल 2 ADAS मिल सकता है। इसके साथ ही आगे और पीछे नया बंपर, नया ग्रिल डिज़ाइन मिल सकता है। वहीं, इसमें नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। 10.25 इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले बड़े बदलावों के साथ आ सकता है।कंपनी इसके इंजन में भी बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प मिल सकता है। ये ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों गियरबॉक्स के साथ आएंगे। कंपनी इसमें लेन कीपिंग असिस्ट और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टमं के साथ 360-डिग्री कैमरा दे सकती है।इसके इंटीरियर में कंपनी बड़ा बदलाव करके पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए मसाज सीट्स जोड़ सकती है। लंबे सफर के दौरान गाड़ी यात्रियों की मसाज का भी ध्यान रखेगी। इसमें डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स के साथ इन-बिल्ट एआई मिल सकता है।

स्कोडा की अपकमिंग फेसलिफ्ट की संभावित कीमत

अभी तक स्कोडा ने अपनी अपकमिंग फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन, अफवाहों में दावे किए जा रहे हैं कि, स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट पुरानी स्लाविया के मुकाबले लगभग 30000 से लेकर 80000 तक महंगी हो सकती है।नई स्लाविया फेसलिफ्ट को कंपनी 12 लाख से लेकर 20 लाख के आस-पास की एक्सशोरुम कीमत पर पेश कर सकती है।  इस गाड़ी की लॉन्चिग 20026 के अंत तक हो सकती है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now