---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan 440 को स्पेशल बनाते हैं ये 3 फीचर्स, खरीदने से पहले फटाफट जानें

Royal Enfield Himalayan 440 : रॉयल एनफिल्ड हिमालयन 440 बाइक अभी हालिह में लॉन्च हुई थी। लेकिन इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। जिसेक कारण इसकी बुकिंग रोकनी पड़ी है। कंपनी इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दे रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 2, 2026 5:33 अपराह्न

Royal Enfield Himalayan 440
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan 440: रॉयल एनफिल्ड हिमालयन 440 को अभी हालिह में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया गया है। इस बाइक को कंपनी ने 2.29 लाख की एक्स शोरुम कीमत में पेश किया है। इस मोटरसाइकिल का इतना ज्यादा क्रेज है कि, कंपनी को इसकी भारी डिमांड के कारण बुकिंग रोकनी पड़ है। ऑफ-रोड और हाईवे का कॉम्बो के साथ आने वाली इस बाइक में कई प्रीमियम फीचर्स मिल रहे है। हिमायल 440 को पसंद करने का कारण इसका अट्रेक्टिव लुक और पावरफुल इंजन है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी सबसे यूनिक 3 खासियतों के बारे में जानें।

Royal Enfield Himalayan 440 का पावरफुल इंजन

रॉयल एनफिल्ड हिमालयन 440 बाइक की सबसे बड़ी खूबी नया 443cc इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स का कॉम्बो है। ये खराब से खराब रास्तों पर 25.4 bhp की पावर और 34 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है। जिससे ऑफरोडिंग में मजा आता है। वहीं, हाई पर इसे 100 किमी/घंटे की रफ्तार पर बिना किसी वाइब्रेशन के चलाया जा सकता है। लॉन्ग राइड के लिए ये सबसे पावरफुल मोटरसाइकिल में से एक है कहें तो कुछ गलत नहीं होगा।

आरामदायक सीट

रॉयल एनफिल्ड की इस पावरफुल फीचर की दूसरी सबसे बड़ खूबी 800mm की सीट है। कम हाइट वाले राइडर्स इसे आसानी से संभाल सकते हैं। एडवेंचर सेगमेंट की सबसे कम हाइट वाली बाइक है। भारी ट्रैफिक या उबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों में इस आसान से संभाला जा सकता है।

रियर एबीएस के साथ मिल रहे स्मार्ट फीचर्स

जो लोग पहाड़ों और टूटे-फूटे रास्तों पर ऑफ रोडिंग करते हैं, उनके लिए ये रॉयल एनफिल्ड हिमायल 440 बाइक किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें स्विच करने वाले रियर एबीएस मिल रहे हैं। जरुरत पड़ने पर राइडर पीछे वाले पहिए के एबीएस को पूरी तरह से बंद कर सकता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के लिए इसमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रिपर पॉड मिल रहा है। इससे मैप भी देख सकते हैं। वहीं, फोन को भी चार्ज भी कर सकते हैं।

रॉयल एनफिल्ड हिमालयन 440 बाइक की कीमत और मुकाबला

रॉयल एनफिल्ड हिमालयन 440 को कंपनी ने 2.29 लाख की शरुआती एक्सशोरुम कीमत पर पेश किया है। मार्केट में इसका मुकाबला सीधे 250cc से 400cc सेगमेंट की एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिल से है। ये Yezdi Adventure,Suzuki V-Strom SX , KTM 250 Adventure और TVS Apache RTX 300 जैसी मोटरसाइकिल को साधी टक्कर दे रेही है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Delhi Pollution

सितम्बर 29, 2026