---Advertisement---

New Bajaj Pulsar N160 की ये 3 खूबियां कराएंगी राइडर्स की मौज! जानें फीचर्स-कीमत

New Bajaj Pulsar N160 : नई जनरेशन बजाज पल्सर N160 बाइक लॉन्च हो गई है। इसे दो वेरियंट में पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव करके लॉन्च किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 7, 2026 3:24 अपराह्न

New Bajaj Pulsar N160
Follow Us
---Advertisement---

New Bajaj Pulsar N160 :  बजाज ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले बजाज पल्सर एन160 बाइक को नए और अपडेट फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। नई पल्सर अब सबसे हाई-टेक, स्पोर्टी और वैल्यू-फॉर-मनी बाइक मानी जा रही है। 7 अगस्त 2026 को जैसे ही नई जनरेशन बजाज पल्सर N160 लॉन्च हुई वैसे ही इसकी चर्चा होने लगी। कंपनी ने इसे पल्सर N160 S और प्लसर N160 SS जैसे दो वेरियंट में लॉन्च किया है। आज हम आपको इसकी 3 खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ग्राहकों का काफी ध्यान खीच रही है।

New Bajaj Pulsar N160  का इंजन  और परफॉर्मेंस

नई जनरेशन बजाज पल्सर N160 बाइक की सबसे बड़ी खूबी का बात करें तो इसमें  165cc का नया 4-वाल्व SOHC इंजन दिया गया है। ये 18.5 PS की पावर और 14.4 Nm की टॉर्क को जनरेट कर सकता है। राइडर को गड्डों से बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी मिल रही है।

पहले से ज्यादा स्मार्ट हुई नई पल्सर 

नई पल्सर पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गई है। कंपनी ने इसमें Google Maps और TFT कंसोल की सुविधा ही है। इसमें 5-इंच का टीएफटी की डिस्प्ले मिल सकती है। इससे मैप का नेविगेशन साफ देखा जा सकता है। बाइक को कंपनी ने पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए रोड, स्पोर्ट, बारिश और ऑफ रॉडिंग जैसे 4 मोड दिए हैं। जरुरत के हिसाब से राइडर से यूज कर सकता है। इसकी क्रॉल टेक्नोलॉजी राइडर को बार-बार क्लच दबाने से रोकती है। सेफ्टी के लिए रिस्पॉन्सिव ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिल सकता है।

नई जनरेशन बजाज पल्सर N160 बाइक का माइलेज , स्पीड और ब्रेक

नई पल्सर पहले से ज्यादा पावरफुल हो गई है। ये बाइक 51.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। इसे 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए दिए गए हैं। इसमें ड्यूल-चैनल ABS सिस्टम मिल रहा है। इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक और 2.8 लीटर का फ्यूल रिजर्व मिल रहा है । खबरों की मानें को ये फुल टैंक पर 700 किमी तक का सफर तय कर सकती है।

New Bajaj Pulsar N160 की  कीमत

नई पल्सर में बड़े बदलाव हुए हैं। जिसके कारण इसकी कीमत भी बदल गई है। Pulsar N160 S बेस वेरियंट को 1.34 लाख की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, Pulsar N160 SS टॉप वेरियंट को 1.66 लाख की एक्स शोरुम कीमत में उतारा गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026

Mahindra Thar 3-Door Facelift

सितम्बर 18, 2026

Tata Sierra Legend Series

सितम्बर 18, 2026

Hyundai Bayon

सितम्बर 17, 2026

Kia PV7 Electric Van

सितम्बर 16, 2026