---Advertisement---

Top CNG Cars in India: Maruti Suzuki Celerio के अलावा इन 2 सीएनजी कारों में मिलती है लाजवाब माइलेज, धांसू फीचर्स उड़ा सकते हैं होश

Top CNG Cars in India: Maruti Suzuki Celerio के अलावा इन 2 सीएनजी कारों में लाजवाब माइलेज मिलती है। इसके साथ ही एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स आपके होश उड़ा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 1, 2025 4:42 अपराह्न

Top CNG Cars in India
Follow Us
---Advertisement---

Top CNG Cars in India: यह तो आप जानते ही होंगे कि पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले सीएनजी कारों में माइलेज अधिक मिलता है। यही वजह है कि काफी लोग सीएनजी कारों को पसंद करते हैं। मगर सीएनजी कारों में कौन सी कार धाकड़ माइलेज देती है, इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होती है। ऐसे में हम यहां पर 3 ऐसी सीएनजी कारों के बारे में बता रहे हैं, जो बढ़िया माइलेज देती हैं। इंडिया में टॉप सीएनजी गाड़ियों की लिस्ट में Maruti Suzuki का कब्जा बना हुआ है।

Top CNG Cars in India: Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio कार इंडिया में टॉप सीएनजी गाड़ियों में शामिल है। इस कार में 998cc का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें FWD यानी फॉर व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है। कार मेकर के मुताबिक, यह कार 34.43KM की माइलेज दे सकती है। कार में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है। 6 एयरबैग्स के साथ सीट बेल्ट अलर्ट की सुविधा दी गई है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये है।

स्पेक्सMaruti Suzuki Celerio
इंजन998cc
पावर56bhp
टॉर्क82nm
गियरबॉक्समैन्युअल
माइलेज34.43KM
Photo Credit: Google, Maruti Suzuki Celerio

Top CNG Cars in India: Maruti Suzuki Dzire

अगर किसी धाकड़ सीएनजी कार को तलाश रहे हैं, तो Maruti Suzuki Dzire पर विचार कर सकते हैं। इंडिया में टॉप सीएनजी गाड़ियों की लिस्ट में इस कार का भी नाम आता है। कार में 1197cc का इंजन दिया गया है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार मेकर के मुताबिक, यह कार सीएनजी में 33.73KM की माइलेज दे सकती है। गाड़ी में इलेक्ट्रिक सनरुफ, रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल के साथ ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल की सुविधा मिलती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.79 लाख रुपये है।

स्पेक्सMaruti Suzuki Dzire
इंजन1197cc
पावर69bhp
टॉर्क102nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैन्युअल
माइलेज33.73KM
Photo Credit: Google, Maruti Suzuki Dzire

इंडिया में टॉप सीएनजी गाड़ियां: Maruti Suzuki Swift

धांसू सीएनजी माइलेज कारों की सूची में Maruti Suzuki Swift कार का नाम भी शामिल है। Top CNG Cars in India की लिस्ट में यह कार धूम मचाती है। इस कार में 1197cc का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। कार मेकर के मुताबिक, यह गाड़ी 32.85KM की माइलेज दे सकती है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है। कार में क्लाईमेट कंट्रोल, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, रियर पार्किंग सेंसर और 6 एयरबैग्स की सुविधा दी गई है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये है।

स्पेक्सMaruti Suzuki Swift
इंजन1197cc
पावर68bhp
टॉर्क102nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैन्युअल
माइलेज32.85KM
Photo Credit: Google, Maruti Suzuki Swift

इंडिया में टॉप सीएनजी गाड़ियों के दमदार विकल्प

अगर आप 10 लाख रुपये के भीतर किसी धांसू सीएनजी कार को तलाश रहे हैं, तो मारुति सुजुकी की इन कारों पर विचार कर सकते हैं। इन कारों में धाकड़ फीचर्स देखने को मिलते हैं। Top CNG Cars in India की लिस्ट में शामिल इन कारों में से किसी का भी चयन कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026