---Advertisement---

Toyota Corolla Cross 2025: फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, नए कलर ऑप्शन और ढेर सारे एडवांस सेफ्टी फीचर्स उड़ाएंगे गर्दा; क्या हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ देगी दस्तक?

Toyota Corolla Cross 2025: आगामी टोयोटा कोरोला क्रॉस 2025 में अनोखा डिजाइन आते ही धूम मचा सकता है। साथ ही इसमें हाईटेक सेफ्टी फीचर्स और हाइब्रिड इंजन विकल्प आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 12, 2025 5:06 अपराह्न

Toyota Corolla Cross 2025
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Corolla Cross 2025: जापानी वाहन मेकर टोयोटा अपनी दमदार कारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इंडिया में टोयोटा की कई गाड़ियां पॉपुलर हैं, मगर सबसे अधिक टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम सामने आता है। ऐसे में वाहन कंपनी भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बना रही है। कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कार कंपनी जल्द ही टोयोटा कोरोला क्रॉस 2025 को बाजार में उतार सकती है। इस अपकमिंग गाड़ी को लेकर काफी चौंकाने वाली खूबियां सामने आई हैं।

Toyota Corolla Cross 2025 कब तक देगी दस्तक?

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में बताया गया है कि आगामी टोयोटा कोरोला क्रॉस 2025 एसयूवी को 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कई अलग-अलग रिपोर्ट्स में इसे लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी 2027 तक टोयोटा कोरोला क्रॉस को उतार सकती है।

टोयोटा कोरोला क्रॉस 2025 में मिल सकता है स्टाइलिश डिजाइन और खूबियां

कई ताजा मीडिया लीक्स में बताया जा रहा है कि टोयोटा कोरोला क्रॉस 2025 एसयूवी में अब तक का सबसे लुभावना डिजाइन देखने को मिल सकता है। कार के फ्रंट में नई ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, नए लुक के साथ एलईडी हेडलैंप, एलईडी फॉगलैंप देखने को मिल सकता है। वहीं, रियर सेक्शन में एलईडी टेललैंप मिलने की उम्मीद है। कार में 18 इंच के अलॉय व्हील्स आने की संभावना है। गाड़ी का ऑवरऑल लुक काफी अग्रेसिव रहने का अनुमान है। साथ ही इसमें सेलेस्टाइट, सिल्वर मेटैलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल और सोल रेड क्रिस्टल कलर विकल्प मिलने की संभावना है।

उधर, कार के इंटीरियर में नई थीम का डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है। साथ ही लैदरेज सीट्स, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, एबियंट लाइट, थ्री जोन क्लाईमेट कंट्रोल, 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, टोयोटा कनेक्ट फीचर्स मिलने की संभावना है। कार कंपनी इसमें सुरक्षा के लिए कई खूबियों को शामिल कर सकती है। इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, टीपीएमएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर और लेवल-2 एडीएएस पैक भी आने की संभावना है।

स्पेक्सटोयोटा कोरोला क्रॉस 2025 की लीक डिटेल्स
इंजन1.5 लीटर
पावर170bhp
टॉर्क220Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक

हाइब्रिड इंजन सेटअप दे सकता है कमाल की परफॉर्मेंस

वहीं, आगामी टोयोटा कोरोला क्रॉस 2025 गाड़ी में पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का भी विकल्प मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह 170bhp की ताकत और 220Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आने की आशंका है। साथ ही इसमें दमदार इलेक्ट्रिक मोटर शामिल की जा सकती है। ऐसे में यह आगामी गाड़ी कमाल की फ्यूल एफिशियंस दे सकती है। इसका हाइब्रिड पावरट्रेन आते ही कई लोगों को अपना दीवाना बना सकता है। मगर अभी तक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026