---Advertisement---

Toyota Fortuner Hybrid: आपकी फेवरेट फैमिली SUV ने हाइब्रिड अवतार में मारी जोरदार एंट्री, पावरफुल डीजल इंजन के साथ 48V सिस्टम देगा धांसू परफॉर्मेंस!

Toyota Fortuner Hybrid: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी दमदार एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर को हाइब्रिड अवतार में लॉन्च कर दिया है। इसमें 48V सिस्टम और धांसू परफॉर्मेंस मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 2, 2025 5:08 अपराह्न

Toyota Fortuner Hybrid
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Fortuner Hybrid: कुछ सालों पहले तक सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों का भविष्य नजर आ रहा था। मगर अब हाइब्रिड कारों की भी मांग सामने आने लगी है। ऐसे में फेमस कार मेकर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने चर्चित एसयूवी को हाइब्रिड अवतार में लॉन्च कर दिया है। इंडिया में अपनी मजबूती का डंका बजवाने वाली फेवरेट फैमिली SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर ने हाइब्रिड अंदाज में एंट्री ले ली है। कार मेकर ने टोयोटा फॉर्च्यूनर में नया Neo Drive वेरिएंट जोड़ा है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर हाइब्रिड का लुभावना एक्सटीरियर और इंटीरियर

‘NDTV’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Toyota Fortuner Hybrid कार में सिंगल टोन बॉडी कलर, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप, स्लीकर फ्रंट फ्रेशिया देखने को मिलता है। कार मेकर ने गाड़ी के इंटीरियर में ड्यूल टोन लैदर अपहोल्स्ट्री, बेहतर मैटेरियल और लंबी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक एहसास कराने के लिए एर्गोनोमिक सीटिंग की सुविधा दी गई है।

Toyota Fortuner Hybrid की धाकड़ सेफ्टी खूबियां

कार मेकर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने टोयोटा फॉर्च्यूनर हाइब्रिड गाड़ी में कई सारे एडवांस सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। इसमें 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस, VSC, ब्रेक असिस्ट, हिल अस्सिट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्पीड ऑटो लॉक, सीट बेल्ट ट्राइ सेंसर और चाइल्ड रेसिस्टेंस सिस्टम दिया गया है।

Toyota Fortuner Hybrid Mileage

फेमस एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर ने हाइब्रिड अवतार में धाकड़ पावरट्रेन के साथ जोरदार एंट्री ली है। टोयोटा फॉर्च्यूनर के New Neo Drive वेरिएंट में 2.8 लीटर 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसके साथ 48V सिस्टम मिलता है, जो इंटीग्रेटिड लिथियम ऑयन बैटरी के साथ काम करता है। दावा किया गया है कि टोयोटा फॉर्च्यूनर हाइब्रिड कार धांसू परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही फ्यूल ईंधन और बैटरी मिलकर बेहतर फ्यूल एफिशियंसी दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टोयोटा फॉर्च्यूनर हाइब्रिड की माइलेज 14.6KMPL रह सकती है।

स्पेक्सटोयोटा फॉर्च्यूनर हाइब्रिड
इंजन2.8 लीटर
पावर201bhp
टॉर्क500nm
गियरबॉक्स6 स्पीड ऑटोमैटिक
माइलेज14.6KMPL

Toyota Fortuner Hybrid Price in India

एसयूवी सेगमेंट की दमदार गाड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर ने New Neo Drive वेरिएंट हाइब्रिड अंदाज में धमाकेदार एंट्री ली है। टोयोटा फॉर्च्यूनर हाइब्रिड की इंडिया में कीमत 44.7 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इस कार की बुकिंग ओपन हो चुकी है। इसकी डिलीवरी जून 2025 के तीसरे हफ्ते से शुरू हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026