---Advertisement---

SUV सेगमेंट में जल्द तहलका मचाने आ सकती है Toyota Sienna! इन खास फीचर्स से हो सकती है लैस

Toyota Sienna SUV: Toyota जल्द ही भारतीय मार्केट में Toyota Sienna SUV को पेश कर सकती है। ये गाड़ी पहले से ही ग्लोबल स्तर पर मौजूद है। इसमें क्या कुछ देखने को मिल सकता है। हम यहां इसी के बारे में बताने वाले हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 27, 2023 7:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Toyota Sienna SUV: वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा इन दिनों भारत में एक शानदार कार को लॉन्च करने को लेकर प्लानिंग कर रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पहले से ही ग्लोबल स्तर पर मौजूद Toyota Sienna SUV को कंपनी जल्द ही मार्केट में उतार सकती है। इसके बारे में कंपनी की तरफ कुछ भी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है लेकिन इसके फीचर्स की डिटेल सामने आ चुकी है। हम यहां जान रहे हैं कि इसमें क्या कुछ ऑफर किया जा सकता है। बता दें, ये कार पहले से ही ग्लोबल स्तर पर मौजूद है।

Toyota Sienna SUV का इंजन

पहले से ग्लोबल स्तर पर मौजूद इस गाड़ी में 2.5 लीटर की क्षमता वाला इंजन दिया जाता है। जो 245 एचपी की अधिकतम शक्ति और 238.6 एनएम का पीक टॉर्क निकालने का सामर्थ्य रखता है। यह गाड़ी 15 किमी/प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। इस गाड़ी में ECVT गियरबॉक्स देखने को मिल सकता है। क्योंकि वर्तमान समय में जो गाड़ी मौजूद है उसमें भी सेम गियरबॉक्स देखने को मिलता है। ऐसे में रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस भारत में भी इस गाड़ी को इन्हीं फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

Toyota Sienna SUV के संभावित फीचर्स

कहा जा रहा है इस अपकमिंग एसयूवी में XE, XLE, XSE वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं। वहीं फीचर्स के तौर पर मौजूदा मॉडल में दी जा रही खूबियां ही देखने को मिल सकती है। इसमें हमें इंटीग्रेटेड वाइड एंगल फॉग लैंप दिए जा सकते हैं। सनशेड के साथ पावर टिल्ट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, स्पोर्ट ट्यून्ड सस्पेंशन, इलेक्ट्रिक शिफ्ट ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ ADAS भी देखने को मिल सकता है। गाड़ी के इंटीरियर की बात करें तो कहा जा रहा है इसमें 9 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया जा सकता है।

फीचर्स Toyota Sienna SUV
इंजन2.5 लीटर
शक्ति245 एचपी की अधिकतम शक्ति
टॉर्क238.6 एनएम का पीक टॉर्क
गियरबॉक्सECVT गियरबॉक्स
वेरिएंट XE, XLE, XSE

इस गाड़ी के बारे में फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई अपडेट नहीं दिया गया है। सटीक अपडेट के लिए अभी इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026

Leave a Comment