---Advertisement---

Triumph Scrambler 400 X: लॉन्च हुई ट्रायंफ की ये धांसू इंजन से लैस बाइक, क्या Harley Davidson X440 को दे पाएगी टक्कर?

Triumph Scrambler 400 X: बाइक को आकर्षक डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें फ्रंट साइड़ में 19 इंच के व्हील दिए गए हैं और रियर साइड़ में व्हील साइज को छोटा करके 17 इंच कर दिया गया है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 10, 2023 4:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Triumph Scrambler 400 X: फेस्टिव सीजन में जमकर वाहन लॉन्च किए जा रहे हैं। चाहे गाड़ियों का सेगमेंट हो या फिर बात दोपहिया वाहनों की हो। कंपनियां इस सीजन को बिल्कुल भी फीका नहीं छोड़ना चाहती हैं। हाल ही में अब ट्रायंफ ने एक शानदार बाइक को भारत में लॉन्च किया है। Triumph Scrambler 400 X के नाम से मार्केट में उतारी गई ये बाइक 2.62 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर बुक की जा सकती है। यहां हम इस बाइक की खासियतों के बारे में आपको बताने वाले हैं।

लॉन्च हुई Triumph Scrambler 400 X

इस बाइक को 2.62 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर भारतीय मार्केट में उतारा गया है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसको 10000 रुपये की रिफंडेबल राशि के साथ बुक किया जा सकता है। इसको आप नजदीकी डीलरशिप से जाकर बुक कर सकते हैं।

इंजन और ट्रांसमिशन कैसा मिलता है

ट्रायंफ की इस लेटेस्ट बाइक को 398.15 सीसी की क्षमता से लैस इंजन के साथ लाया गया है। इंजन की कैपिसिटी 39.5 शक्ति निकालने की है तो यह 6500 आरपीएम पर 37.5 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करने का सामर्थ्य रखता है। इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच की सुविधा के 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।

फीचर्स Triumph Scrambler 400 X
इंजन398.15 सीसी
शक्ति39.5 शक्ति
टॉर्क37.5 न्यूटन मीटर टॉर्क 6500 आरपीएम पर
ट्रांसमिशन6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

डिजाइन है क्लासिक

बाइक को आकर्षक डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें फ्रंट साइड़ में 19 इंच के व्हील दिए गए हैं और रियर साइड़ में व्हील साइज को छोटा करके 17 इंच कर दिया गया है। इसमें हेडलाइट ग्रिल, हैंडगार्ड, हैंडलबार और मडगार्ड देखने को मिल जाता है। इसके अलावा अन्य खूबियों के तौर पर डिजिटल टेकोमीटर, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल चैनल एबीएस के साथ स्विचेबल कंट्रोल और चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट की समेत कई खूबियां दी गई हैं।

Harley Davidson X440 से कितनी अलग

अब बात इसकी प्रतिद्वंदी बाइक के तौर पर आने वाली Harley Davidson X440 की करें तो इसमें दोनों ही साइड में 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाला 440 सीसी का इंजन डिप्लेसमेंट सुनियोजित कराया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026

Leave a Comment