---Advertisement---

TVS jupiter 125: फेस्टिव सीजन में टीवीएस का खास तोहफा, लॉन्च किया Honda Activa 125 की टक्कर पर ये स्कूटर

TVS jupiter 125: टीवीएस त्योहारों के मौसम में इस स्कूटर को SmartXonnect वेरिएंट के साथ घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें कुछ फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया गया है। क्या हैं वह फीचर्स चलिए जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 17, 2023 12:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

TVS jupiter 125: टीवीएस मोटर्स ने फेस्टिव सीजन को खास बनाने के लिए TVS jupiter 125 स्कूटर को लॉन्च किया है। खासतौर ये स्कूटर ऐसे लोगों के लिए शानदार साबित हो सकता है। जो कम बजट रेंज में कोई बढ़िया से फीचर्स वाला स्कूटर तलाश रहे हैं। इसमें टीवीएस ने क्या कुछ फीचर्स के तौर पर ऑफर किया है। इसी के बारे में हम यहां आपको बताने वाले हैं। इससे आपको समझ में आ जाएगा स्कूटर की डील आपको पूरी करनी चाहिए।

एक्सशोरूम कीमत कितनी?

इस स्कूटर को SmartXonnect वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसकी कीमत 96855 रुपये एक्सशोरूम निर्धारित की गई है। ये कीमत कंपनी के विगत इसी सेगमेंट के स्कूटर से इसे 6200 रुपये मंहगा बना देती है। ये दो कलर ऑप्शन्स के साथ आता है। जो कि एलिगेंट रेड और मैटे कॉपर ब्रोंज हैं।

इंजन और टॉर्क

इसमें 124.8 सीसी का इंजन डिप्लेसमेंट मिलता है। जो 8.18 बीएचपी की शक्ति और 10.5 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने का सामर्थ्य रखता है। इसमें सीवीटी यूनिट देखने को मिलती है। जुपिटर स्कूटर में 12 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। जबकि स्टील व्हील का ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए इसमें मिल जाता है। स्कूटर का वजन 108 किलोग्राम है।

फीचर्स TVS jupiter 125
इंजन124.8 सीसी का इंजन डिप्लेसमेंट
शक्ति8.18 बीएचपी की शक्ति
टॉर्क10.5 एनएम का टॉर्क
तकनीकSmartXonnect
ब्रेकिंगड्रम और डिस्क

TVS jupiter 125 में क्या हैं फीचर्स

इस स्कूटर में फीचर्स के तौर पर SmartXonnect का फीचर दिया गया है। इसे आसानी से आईओएस और एंड्रॉइड के साथ कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है। इसके फ्रंट में टेलीस्कॉपिक फॉर्क और रियर साइड में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग लिए ड्रम और डिस्क दोनों ही मिल जाते हैं। स्कूटर में हाइब्रिड कंसोल के साथ टीएफटी डिस्प्ले प्रदान की गई है। डिस्प्ले में रियल टाइम स्पोर्ट् स्कोर, न्यूज अपडेट्स और वेदर अपडेट देखने को मिलते रहते हैं।

Honda Activa 125 से मुकाबला

इस स्कूटर का मुकाबला होंडा की तरफ से आने वाले Honda Activa 125 से किया जा रहा है। इसमें भी 125 सीसी की क्षमता वाला इंजन प्रदान किया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026

Leave a Comment